Political Socialization Importance in Hindi राजनीतिक समाजीकरण का महत्व – राजनीतिक समाजीकरण आधुनिक युग की एक प्रमुख अवधारणा है और अब उसका महत्व सभी देशों ने स्वीकार कर लिया है। फिर भी लोकतांत्रिक व्यवस्था वाले देशों में राजनीतिक समाजीकरण सरलता से होता है और उसकी गति भी तेज होती है। इसके विपरीत तानाशाही सैनिक व्यवस्था और कम्युनिस्ट शासन प्रणालियों में उसकी गति धीमी रहती है। राजनीतिक समाजीकरण की प्रक्रिया में अनेक तत्व सहायक होते हैं।
| Facebook Page | Follow Us Now |
| YouTube Channel | Subscribe Now |
राजनीतिक समाजीकरण का महत्व Political Socialization Importance in Hindi
मनुष्य के राजनीतिक व्यवहार पर ,समाज की राजनीतिक संस्कृति पर और राजनीतिक विकास पर तथा प्रत्येक समाज की राजनीतिक व्यवस्था के स्थायित्व पर राजनीतिक समाजीकरण का बहुत प्रभाव पड़ता है। अतः राजनीतिक समाजीकरण एक महत्वपूर्ण अवधारणा है जिसकी महत्व निम्नलिखित है-
आधुनिकता का आधार Basis of Modernization in Hindi
आधुनिक राजनीतिक समाज में राजनीतिक समाजीकरण की अपना ही महत्व है। इसे राजनीतिक समाज की आधुनिकता का आधार माना गया है। इससे राजनीतिक संस्कृति का ज्ञान प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होता है। यह राजनीतिक संस्कृति की जीवनधारा है।
राजनीतिक विकास में सहायक Helpful in Political Development in Hindi
राजनीतिक समाजीकरण राजनीतिक विकास में सहायक सिद्ध होती है। राजनीतिक समाजीकरण एक ऐसी विधि या प्रक्रिया है जिसके द्वारा राजनीतिक संस्कृति को बनाए रखा जा सकता है या फिर उसमें परिवर्तन किया जा सकता है। राजनीतिक समाजीकरण से यह राजनीतिक विकास की प्रेरणा मिलती है।
यह भी पढ़े –
- Parliamentary System :संसदीय प्रणाली अपनाने के मुख्य कारण
- Parliamentary System: भारतीय संसदीय प्रणाली के 12 दोष
मनुष्य को राजनीतिक प्राणी बनाने में सहायक Helpful in Making Man a Political Creature in Hindi
अरस्तु ने ठीक ही कहा था कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। आज मनुष्य सामाजिक प्राणी से कहीं अधिक राजनीतिक प्राणी बन गया है। राजनीति उसके जीवन के प्रत्येक पक्ष में समा गई है। और उसके जीवन के प्रत्येक पक्ष का नियमन उसकी राजनीतिकता करती है। उसकी अन्य गतिविधियां राजनीतिक अभिवृत्तियों से प्रभावित होने लगी है। अतः राजनीतिक व्यक्ति का निर्माण राजनीतिक समाजीकरण से होता है।
राजनीतिक प्रणाली को कुशलता और स्थिरता प्रदान करती है It Provides Efficiency and Stability to Political System in Hindi
राजनीतिक समाजीकरण राजनीतिक प्रणाली को स्थिरता और कुशलता प्रदान करती है। इसी संबंध में प्रसिद्ध है राजनीतिक वैज्ञानिक रॉबर्ट सीजल ने कहा है कि राजनीतिक समाजीकरण का उद्देश्य व्यक्तियों को ऐसा प्रशिक्षण देना है जिससे वे राजनीतिक समाज के अच्छे व क्रियाशील नागरिक बन सकें। जब तक राजनीतिक समाज प्रचलित राजनीतिक मूल्यों के अनुकूल नहीं होगा तब तक राजनीतिक प्रणाली को कार्य करने में और अपनी स्थिरता बनाने में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।
यह भी पढ़े –
- Pressure Groups: दबाव समूहों के कार्य , महत्व एवं उपयोगिता
- Pressure Groups: दबाव समूहों के दोष या आलोचना
राजनीतिक संस्कृति के लिए आवश्यक Necessary for Political Culture in Hindi
राजनीतिक समाजीकरण का राजनीतिक संस्कृति की दृष्टि से भी बहुत महत्व है। जिस समाज में राजनीतिक समाजीकरण ठीक है वहां राजनीतिक संस्कृति के संतुलित विकास में सहायता मिलेगी । अगर राजनीतिक समाजीकरण अनियमित, अधूरा और अव्यवस्थित है तो इससे दूषित व अधूरी राजनीतिक संस्कृति का ही निर्माण होगा।
व्यक्ति के राजनीतिक व्यवहार को निश्चित करती है Determines Political Behaviour of Man in Hindi
किसी व्यक्ति का राजनीतिक व्यवहार काफी हद तक उस व्यक्ति के राजनीतिक समाजीकरण की मात्रा पर निर्भर करता है। यह उसकी राजनीतिक समाजीकरण की प्रक्रिया क्या रही है पर निर्भर करता है।
यदि राजनीतिक समाजीकरण परिपूर्ण हुआ है तो वह व्यक्ति राजनीतिक व्यवस्था में रुचि लेगा परंतु यदि उसका राजनीतिक समाजीकरण अधूरा है तो वह व्यक्ति राजनीतिक उदासीनता का शिकार हो जाता है। इसी प्रकार यदि उसकी राजनीतिक समाजीकरण की प्रक्रिया संतुलित व निरंतर रही है तो व्यक्ति का राजनीतिक व्यवहार रचनात्मक होगा।
यह भी पढ़े –
- Political Culture : राजनीतिक संस्कृति की 12 विशेषताएं
- Political Culture: राजनीतिक संस्कृति का अर्थ | परिभाषाएँ
राजनीतिक सहभागिता में सहायक Helpful in Political Participation in Hindi
राजनीतिक समाजीकरण राजनीतिक सहभागिता व राजनीतिक भर्ती को निश्चित करता है। राजनीतिक व्यवस्था की सक्रियता इसी से नियमन होती है। यह राजनीतिक भर्ती का प्रेरक भी है और इन दोनों से व्यक्ति का राजनीतिकरण और राजनीतिक व्यवस्था में उसकी सहभागिता का नियमन होता है। अतः राजनीतिक समाजीकरण ,राजनीतिक भर्ती, राजनीतिक सहभागिता और क्षमता का महत्वपूर्ण आधार है।
राजनीतिक प्रणाली के प्रति विश्वास जगाती है Provides Faith in Political System in Hindi
राजनीतिक समाजीकरण साधारण लोगों में राजनीतिक प्रणाली के प्रति विश्वास पैदा करती है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा राजनीतिक प्रणाली के प्रति लोगों के मन में विश्वास पैदा किया जाता है। इससे राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति सहमति और राजनीतिक प्रणाली के मूल्यांकन करने के राजनीतिक मूल्य विकसित किए जाते हैं। इस तरह लोग राजनीतिक व्यवस्था को वैधता प्रदान कर देते हैं।
जब किसी राजनीतिक व्यवस्था को वैधता मिलती है तो वह प्रणाली अपने उद्देश्यों को सहायता से प्राप्त करने में सफल हो जाती है। जैसे इंग्लैंड का संविधान अलिखित होते हुए भी जनता के मन में संविधान के प्रति कभी संशय पैदा नहीं हुआ है। इसका कारण है कि लोगों के मन में वहां की राजनीतिक व्यवस्था के प्रति विश्वास व सहमति है तथा यह सहमति तथा विश्वास एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को निरंतर प्राप्त होता रहता है।
यह भी पढ़े –
- United Nations : संयुक्त राष्ट्र संघ से संबंधित विशिष्ट एजेंसियां
- SAARC : सार्क क्या है | सार्क के मुख्य उदेश्य | सार्क संस्थाएं
- India-Russia Relations : भारत-रूस संबंध इतिहास से वर्तमान तक
FAQs About the Political Socialization Importance in Hindi
प्रश्न-1.आधुनिक राजनीतिक समाज में राजनीतिक समाजीकरण क्या महत्व है ? What is the significance of political socialization in modern political society in Hindi ?
उत्तर- आधुनिक राजनीतिक समाज में राजनीतिक समाजीकरण की अपना ही महत्व है। इसे राजनीतिक समाज की आधुनिकता का आधार माना गया है। इससे राजनीतिक संस्कृति का ज्ञान प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होता है। यह राजनीतिक संस्कृति की जीवनधारा है।
प्रश्न-2.राजनीतिक समाजीकरण राजनीतिक विकास के लिए आवश्यक क्यों है ? Why is political socialization essential for political development in Hindi ?
उत्तर- राजनीतिक समाजीकरण राजनीतिक विकास में सहायक सिद्ध होती है। राजनीतिक समाजीकरण एक ऐसी विधि या प्रक्रिया है जिसके द्वारा राजनीतिक संस्कृति को बनाए रखा जा सकता है या फिर उसमें परिवर्तन किया जा सकता है। राजनीतिक समाजीकरण से यह राजनीतिक विकास की प्रेरणा मिलती है।
प्रश्न-3.राजनीतिक समाजीकरण राजनीतिक सहभागिता के लिए आवश्यक क्यों है ? Why is political socialization necessary for political participation in Hindi ?
उत्तर- राजनीतिक समाजीकरण राजनीतिक सहभागिता व राजनीतिक भर्ती को निश्चित करता है। राजनीतिक व्यवस्था की सक्रियता इसी से नियमन होती है। यह राजनीतिक भर्ती का प्रेरक भी है और इन दोनों से व्यक्ति का राजनीतिकरण और राजनीतिक व्यवस्था में उसकी सहभागिता का नियमन होता है। अतः राजनीतिक समाजीकरण ,राजनीतिक भर्ती, राजनीतिक सहभागिता और क्षमता का महत्वपूर्ण आधार है।
प्रश्न-4.समाजीकरण कहां से शुरू होता है? Where does socialization begin in Hindi ?
उत्तर- समाजीकरण एक सीखने की प्रक्रिया है जो जन्म के तुरंत बाद शुरू होती है। प्रारंभिक बचपन सबसे तीव्र और सबसे महत्वपूर्ण समाजीकरण की अवधि है। तभी हम भाषा सीखते हैं और अपनी संस्कृति के मूल सिद्धांतों को सीखते हैं।
प्रश्न-5.समाजीकरण के पहलू क्या हैं? What are the aspects of socialization in Hindi ?
उत्तर- समाजीकरण में सामाजिक संरचना और पारस्परिक संबंध दोनों शामिल हैं। इसमें तीन प्रमुख भाग होते हैं: संदर्भ, सामग्री और प्रक्रिया, और परिणाम ।
प्रश्न-6.समाजीकरण का महत्व क्या है? What is the importance of socialization in Hindi ?
उत्तर- राजनीतिक समाजीकरण साधारण लोगों में राजनीतिक प्रणाली के प्रति विश्वास पैदा करती है। राजनीतिक समाजीकरण का राजनीतिक संस्कृति की दृष्टि से भी बहुत महत्व है। जिस समाज में राजनीतिक समाजीकरण ठीक है वहां राजनीतिक संस्कृति के संतुलित विकास में सहायता मिलेगी ।
प्रश्न-7.राजनीतिक संस्कृति के लिए राजनीतिक समाजीकरण जरुरी क्यों है ? Why is political socialization necessary for political culture in Hindi ?
उत्तर- राजनीतिक समाजीकरण का राजनीतिक संस्कृति की दृष्टि से भी बहुत महत्व है। जिस समाज में राजनीतिक समाजीकरण ठीक है वहां राजनीतिक संस्कृति के संतुलित विकास में सहायता मिलेगी । अगर राजनीतिक समाजीकरण अनियमित, अधूरा और अव्यवस्थित है तो इससे दूषित व अधूरी राजनीतिक संस्कृति का ही निर्माण होगा।
प्रश्न-8.समाजीकरण के माध्यम क्या है? What are the agents of socialization in Hindi ?
उत्तर- समाजीकरण वह प्रक्रिया है जिसके माध्यम से समुदाय अपने सदस्यों को समाज के मानदंडों और मूल्यों को सामाजिक रूप से स्वीकार्य होने के लिए लेनदेन या शिक्षित करता है। समाजीकरण व्यक्तित्व विकास और सांस्कृतिक विकास का एक संयोजन है। शिष्टाचार और संस्कृति का प्रसारण।
प्रश्न-9.समाजीकरण का दूसरा चरण क्या है? What is the second stage of socialization in Hindi ?
उत्तर- माध्यमिक समाजीकरण बच्चे के विकास का दूसरा चरण है। यह आमतौर पर बचपन के उत्तरार्ध में और किशोरावस्था के दौरान होता है। यह एक ऐसा चरण है जहां परिवार के सदस्यों के अलावा अन्य एजेंटों द्वारा समाजीकरण निर्धारित और आकार दिया जाता है।
प्रश्न-10.छात्रों के लिए समाजीकरण क्यों महत्वपूर्ण है? Why is socialization important for students in Hindi ?
उत्तर- समाजीकरण छात्रों को , किशोरों और वयस्कों के रूप में पूरी तरह से कार्य करने की अनुमति देता है । विभिन्न सामाजिक स्थितियों और अनुभवों के संपर्क में आने से छात्रों को आत्मविश्वास हासिल करने और शर्मीलेपन पर काबू पाने में मदद मिल सकती है, जिससे उन्हें भविष्य में पेशेवर और भावनात्मक उन्नति के लिए अधिक संभावनाएं मिलती हैं।
और पढ़े –
- Personnel Administration: कार्मिक प्रशासन महत्व | भूमिका
- Civil Service : असैनिक सेवा अर्थ ,महत्वपूर्ण 9 विशेषताएं
- Position Classification: पद वर्गीकरण के 15 गुण और दोष
- Indian Constitution- इतिहास, मौलिक अधिकार, महत्व, विशेषताएँ और रोचक तथ्य
- Chief Executive : मुख्य कार्यपालिका के राजनीतिक और प्रशासकीय कार्य

