नौकरशाही की विशेषताएँ , Important Characteristics of Bureaucracy in Hindi ,Naukarshahi ki Visheshtayen

Bureaucracy : नौकरशाही की 18 महत्वपूर्ण विशेषताएँ

पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन ब्यूरोक्रेसी

Bureaucracy नौकरशाही – पिछली सदी में नौकरशाही दोष रहित हो गए हैं क्योंकि यह एक ऐसा संगठन है जिसने हजारों वर्षों के संघर्ष के बाद भारी सफलता प्राप्त की है। वेबर ने नौकरशाही की कुछ विशेषताएं बतायी हैं जो निम्नलिखित है –

Table of Contents विषय सूची

वेबर व्दारा नौकरशाही की 7 विशेषताएँ ( Features of Bureaucracy by Weber in Hindi )

  • संगठन के प्रत्येक सदस्य को विशिष्ट कर्तव्य, उत्तरदायित्व सत्ता के क्षेत्र संबंधी कार्य सौपें जाना।
  • निरीक्षण और अधिनस्थ संबंधों का प्रयोग होना
  • आदेश की एकता
  • लिखित दस्तावेजों या अभिलेखों का बहुधा प्रयोग।
  • नियमों के नियमित पालन के लिए सुचारू प्रबंध करना।
  • नौकरी की जरूरतों और कार्यशैली में सुधार के लिए प्रशिक्षण तथा उनके विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था होती है।
  • कार्मिकों को कार्य योग्यता के आधार और अनुभव के आधार पर दिया जाना।

नौकरशाही की मुख्य विशेषताएं ( Important Characteristics of Bureaucracy in Hindi )

नौकरशाही शब्द आधुनिक बड़े संगठनों के कर्मचारियों के लिए प्रयोग किया जाता है जैसे कि सरकार, संयुक्त पूंजी कंपनियों और सशस्त्र बल आदि। इन संगठनों के लक्ष्य अलग-अलग होते हैं फिर भी नौकरशाही की कुछ मुख्य विशेषताएं हैं जो कि निम्नलिखित है-

श्रम विभाजन ( Division of Labour )

श्रम विभाजन ( What is Division of Labour in Hindi ) – संगठन में सभी कर्मचारियों के बीच कार्य का सुनिश्चित रूप से वितरण किया जाता है ताकि हर एक कर्मचारी अपना कार्य प्रभावशाली ढंग से करें। संगठन का सारा कार्य विशेष कार्यों की संख्या में बांट दिया जाता है।

हर एक कर्मचारी की नौकरी विशेष होती है। जिसमें वह अपनी प्रभावशीलता के प्रति उत्तरदाई होते हैं। इस तरह संगठन में प्रभावशीलता और उत्तरदायित्वता आदि सभी उत्पादकता को बढ़ाते हैं।

यह भी पढ़ें –

पदसोपान ( Hierarchy )

पदसोपान ( What is Hierarchy in Hindi ) – हर एक नौकरशाही में आदेश की कड़ी ( ऊपर से नीचे की ओर ) या पदसोपान पद्धति होती है। वेबर के अनुसार अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के कार्यों के उत्तरदायित्व को सुनिश्चित करने के लिए उसके पास अधिकारिक सत्ता होती है।

संगठन में सभी व्यक्ति यह जानते होते हैं कि उनका अफसर कौन है और हर एक व्यक्ति आदेश की एकता का पालन करता है। इस तरह अधिकारी अपने अधीनस्थ को आदेश देते हैं और अपने उच्चाधिकारियों का आदेश प्राप्त करते हैं। इस तरह इसमें सबसे उच्च अधिकारी अपने अधीनस्थों को उत्तरदायित्व निभाने के लिए बताते हैं कि उनका क्या उत्तरदायित्व है।

पदसोपान सिद्धान्त समन्वय लाता है जो कि संगठन में कुशलता लाने के लिए आवश्यक है। पद सोपान का सिद्धांत नौकरशाही के हर एक ढांचे में पाया जाता है ,वह चाहे सार्वजनिक हो या निजी हो।

लिखित दस्तावेज ( Written Document )

लिखित दस्तावेज (Meaning of Written Document in Bureaucracy Hindi ) – किसी भी निर्णय के आदेश लिखित दस्तावेज, रिकॉर्ड और संचार द्वारा होते हैं। आधुनिक कार्यालय प्रबंध लिखित दस्तावेजों पर आधारित है ( फ़ाइल ) जो कि असली रूप में संभाल कर रखे जाते हैं।

कार्यालय से संबंधित कोई भी चीज निजी नहीं होती इसलिए प्रत्येक लेनदेन निर्णय और आवेश का रिकॉर्ड रखा जाता है। यह संगठन की याददाश्त ( Memory ) होते हैं और निर्णय निर्माण में भविष्य में मदद करते हैं । दस्तावेज प्रशासन को लोगों के प्रति उत्तरदाई बनाते हैं।

नियमों का पालन ( Adherences to Rules )

नियमों का पालन ( Adherences to Rules in Bureaucracy ) – कार्यालय प्रबंध के मुख्य नियम सीखने योग्य होते हैं। इन नियमों का ज्ञान मुख्य तकनीकी ज्ञान को भी सीखने में मदद करता है जो कि कार्यालय में प्रगति लाता है।

वेबर के अनुसार नियम इस बात को सुनिश्चित करते हैं कि व्यक्तिगत पक्षपात, मनमानी और आभार संगठन के कार्य में रुकावट ना डालें। नियम संगठन में कुशलता लाते हैं और गलतियों को समाप्त करने में सहायता करते हैं ।

यह भी पढ़ें –

अवैयक्तिकता ( Impersonality )

अवैयक्तिकता ( Meaning of Impersonality in Hindi ) – इसमें अधिकारी कार्यालय में अपने कार्यों को किसी पसंद या नापसंद के आधार पर से नहीं करते हैं। नौकरशाही संगठन में तर्कहीन भावनाओं ( Irrational Sentiments ) की कोई जगह नहीं। एक कर्मचारी किसी सेवित ( client ) को पसंद करें और दूसरे को नापसंद फिर भी दोनों के साथ समान व्यवहार करना पड़ता है। नौकरशाही के आदेश अव्यक्तिक होने चाहिए।

निजी और सार्वजनिक उद्देश्यों को अलग रखना ( Separation of Public and Private Ends )

निजी और सार्वजनिक उद्देश्यों को अलग रखना ( Separation of Public and Private Ends ) – लोक सेवकों के आधुनिक संगठन सिद्धांतिका तौर पर आधिकारिक और निजी जिंदगी को अलग अलग रखते हैं। इसका मतलब है व्यक्तिगत /निजी दिलचस्पी के मामले और मांगों को संगठन के तर्क संगत अव्यक्तिगत व्यवहार में दखल अंदाजी करने से रोकना।

तर्कसंगकता और कार्यकुशलता ( Rationality and Efficiency )

तर्कसंगकता और कार्यकुशलता ( Meaning of Rationality and Efficiency in Hindi ) – वेबर के अनुसार नौकरशाही संगठन में मानवीय रूप में कुशलता नियमों के अनुसार लाई जा सकती है। जो लोग आधुनिक संगठन में विकसित है वह तर्कसंगत हल और नई समस्याओं को खोजते हैं।

वेबर देखते हैं कि नौकरशाही सामाजिक इंजीनियरिंग में तर्कसंगत उत्पाद है ठीक उसी तरह जैसे औद्योगिक क्रांति में मशीनी उत्पाद। इस तरह नौकरशाही दूसरे संगठनों से ज्यादा कुशल है। इसकी कुशलता तर्कसगत द्वारा होती है।

राजनीतिक तटस्थता ( Political Neutrality )

राजनीतिक तटस्थता ( What is Political Neutrality in Bureaucracy in Hindi ) – नौकरशाही अपना विशिष्ट ज्ञान और अनुभव प्रशासन के लिए प्रयोग करते हैं ना कि व्यक्तिगत और राजनैतिक तौर पर पसंदीदा लोगों के लिए। वह ना तो चुनाव लड़ सकते हैं और ना ही किसी उम्मीदवार के लिए प्रचार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें –

तकनीकी विशेषज्ञता ( Technical Specialization )

तकनीकी विशेषज्ञता ( Meaning of Technical Specialization in Hindi ) – तकनीकी विशेषीकरण नौकरशाही की एक अन्य उल्लेखनीय विशेषता है। नौकरशाही के जन्म का एक कारण तकनीकी कुशलता की आवश्यकता भी है।

लोक प्रशासन में तकनीति वृद्धि के कारण लोक सेवाओं में भर्ती तकनीकी शिक्षा के आधार पर की जाती है। इंजीनियरिंग सेवाएं ,सेहत सेवाएं, आर्थिक सेवाएं आदि तकनीकी विशेषज्ञता के उदाहरण है।

निश्चित वेतन ( Fixed Remuneration )

निश्चित वेतन ( Fixed Remuneration in Bureaucracy) – कार्य के पारिश्रमिक आधार पर वेतन दिया जाता है । इसके साथ ही रिटायर्ड कर्मचारियों को अपनी देखरेख के लिए आमतौर पर पेंशन सुविधा लागू की जाती है।

आजीविका व्यवस्था ( Career System )

नौकरशाही संगठन में नौकरी मिलना ‘जीवन वृति ‘मानी जाती है। कार्यालय में आजीविका ( Career ) एक हिस्सा है जिसमें लोक सेवाओं के पद सोपान होते हैं। इसमें कम महत्वपूर्ण और कम वेतन वाले पद पर कार्यरत लोग उच्च स्थिति में जाते हैं ।

पदोन्नति वरिष्ठता के सिद्धांत या योग्यता के आधार पर होती है। वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति संगठन के प्रति निष्ठा को प्रोत्साहित करती है। कर्मचारी संगठन के एक हिस्सा बन जाती है और इसके हितों की रक्षा के लिए प्रयत्न करते हैं।

यह भी पढ़े –

FAQ Checklist

श्रम विभाजन क्या हैं ?

श्रम विभाजन ( What is Division of Labour in Hindi ) – संगठन में सभी कर्मचारियों के बीच कार्य का सुनिश्चित रूप से वितरण किया जाता है ताकि हर एक कर्मचारी अपना कार्य प्रभावशाली ढंग से करें। संगठन का सारा कार्य विशेष कार्यों की संख्या में बांट दिया जाता है।

पदसोपान का अर्थ बताएं।

पदसोपान ( What is Hierarchy in Hindi ) – हर एक नौकरशाही में आदेश की कड़ी ( ऊपर से नीचे की ओर ) या पदसोपान पद्धति होती है। वेबर के अनुसार अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के कार्यों के उत्तरदायित्व को सुनिश्चित करने के लिए उसके पास अधिकारिक सत्ता होती है।

आजीविका व्यवस्था का मतलब क्या हैं ?

नौकरशाही संगठन में नौकरी मिलना ‘जीवन वृति ‘मानी जाती है। कार्यालय में आजीविका ( Career ) एक हिस्सा है जिसमें लोक सेवाओं के पद सोपान होते हैं। इसमें कम महत्वपूर्ण और कम वेतन वाले पद पर कार्यरत लोग उच्च स्थिति में जाते हैं । पदोन्नति वरिष्ठता के सिद्धांत या योग्यता के आधार पर होती है।

तकनीकी विशेषज्ञता से क्या तात्पर्य हैं ?

तकनीकी विशेषज्ञता ( Meaning of Technical Specialization in Hindi ) – तकनीकी विशेषीकरण नौकरशाही की एक अन्य उल्लेखनीय विशेषता है। नौकरशाही के जन्म का एक कारण तकनीकी कुशलता की आवश्यकता भी है।

राजनीतिक तटस्थता से क्या तात्पर्य हैं ?

राजनीतिक तटस्थता ( What is Political Neutrality in Bureaucracy in Hindi ) – नौकरशाही अपना विशिष्ट ज्ञान और अनुभव प्रशासन के लिए प्रयोग करते हैं ना कि व्यक्तिगत और राजनैतिक तौर पर पसंदीदा लोगों के लिए। वह ना तो चुनाव लड़ सकते हैं और ना ही किसी उम्मीदवार के लिए प्रचार कर सकते हैं।

अवैयक्तिकता का अर्थ क्या हैं ?

अवैयक्तिकता – इसमें अधिकारी कार्यालय में अपने कार्यों को किसी पसंद या नापसंद के आधार पर से नहीं करते हैं। नौकरशाही संगठन में तर्कहीन भावनाओं ( Irrational Sentiments ) की कोई जगह नहीं। एक कर्मचारी किसी सेवित ( client ) को पसंद करें और दूसरे को नापसंद फिर भी दोनों के साथ समान व्यवहार करना पड़ता है। नौकरशाही के आदेश अव्यक्तिक होने चाहिए।

लिखित दस्तावेज का मतलब क्या हैं ?

लिखित दस्तावेज (Meaning of Written Document in Bureaucracy Hindi ) – किसी भी निर्णय के आदेश लिखित दस्तावेज, रिकॉर्ड और संचार द्वारा होते हैं। आधुनिक कार्यालय प्रबंध लिखित दस्तावेजों पर आधारित है ( फ़ाइल ) जो कि असली रूप में संभाल कर रखे जाते हैं।

पदसोपान का अर्थ बताएं।

पदसोपान ( What is Hierarchy in Hindi ) – हर एक नौकरशाही में आदेश की कड़ी ( ऊपर से नीचे की ओर ) या पदसोपान पद्धति होती है। वेबर के अनुसार अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के कार्यों के उत्तरदायित्व को सुनिश्चित करने के लिए उसके पास अधिकारिक सत्ता होती है।

नौकरशाही की मुख्य विशेषताएं।

1.श्रम विभाजन 2. पदसोपान 3. लिखित दस्तावेज 4.राजनीतिक तटस्थता 5.नियमों का पालन

वेबर व्दारा नौकरशाही की विशेषताएँ।

1.निरीक्षण और अधिनस्थ संबंधों का प्रयोग होना
2.आदेश की एकता
3.लिखित दस्तावेजों या अभिलेखों का बहुधा प्रयोग।
4.नियमों के नियमित पालन के लिए सुचारू प्रबंध करना।

लाल फीताशाही का मतलब क्या है ?

फाइलों को बांधने के लिए लाल फीते का प्रयोग किया जाता है और इसी से ही लाल फीताशाही ( Red Tapism) शब्द की उत्पत्ति हुई है। इसका अर्थ है कि कायदे कानून से इस तरह चिपके रहना जिससे कार्य निष्पादन में देरी लगे।

सिद्धान्त और व्यवहार में अंतर क्या हैं ?

नौकरशाही व्यवस्था में सिद्धांत व व्यवहार में अंतर होता है। देखने में नौकरशाही के सदस्य जनता के सेवक लगते हैं और होने भी चाहिए। लेकिन वास्तविकता में ऐसा कुछ नहीं है। उनका व्यवहार जनता के प्रति कुछ और ही है। वे जनता के सेवक ना होकर अपने आप को स्वामी मानते हैं।

और पढ़ें –