UNO-United Nations Organization Main Aims, Objectives , Principles in Hindi

United Nations : संयुक्त राष्ट्र संघ स्थापना,उद्देश्य, सिद्धान्त

भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंध राजनीति विज्ञान संयुक्त राष्ट्र संघ

United Nations Organization Main Aims, Objectives , Principles in Hindi , संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्य उद्देश्य और सिद्धांत , संयुक्त राष्ट्र संघ क्या है ? – संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना सन् 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के पश्चात की गई। इस महा युद्ध में जितना नरसंहार तथा बर्बादी हुई थी उतनी इतिहास में पहले कभी नहीं हुई थी।

अतः विश्व के सभी भागों में किसी अंतरराष्ट्रीय संगठन की स्थापना का विचार जोर पकड़ने लगा था ताकि मानव जाति को सर्वनाश से बचाया जा सके। संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा की स्थापना करना तथा ऐसे वातावरण की स्थापना करना था जिससे सभी देशों की आर्थिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक समस्याओं का हल निकाला जा सके।

Facebook PageFollow Us Now
YouTube ChannelSubscribe Now

Table of Contents विषय सूची

संयुक्त राष्ट्र संघ क्या है ? ( What is United Nations in Hindi )

संयुक्त राष्ट्र संघ एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जिसकी स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई थी। संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना से पहले द्वितीय विश्व महायुद्ध की अग्नि में झुलस चुका था। आने वाली पीढ़ियों को युद्ध के विनाश से बचाने के लिए ही इस विश्व संगठन की रूपरेखा तैयार की गई। हर वह राज्य जो संयुक्त राष्ट्र संघ के आदर्शों में विश्वास रखता है, इसका सदस्य बन सकता है। भारत इस के प्रारंभिक सदस्यों में से एक है।

संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता ( United Nations Organization Membership )

संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य दो प्रकार के हैं -मूल अथवा प्रारंभिक सदस्य तथा बाद में प्रवेश पाने वाले सदस्य । मूल व प्रारंभिक सदस्य में वे राज्य है जिन्होंने 1 जनवरी 1942 की संयुक्त राष्ट्र की घोषणा पर हस्ताक्षर किए थे या 1945 में सान फ्रांसिस्को सम्मेलन में भाग लिया था और चार्टर पर हस्ताक्षर करके इसकी सदस्यता प्राप्त की थी। ऐसे सदस्यों की स्कूल संख्या 51 थी जिनमें भारत भी एक था।

बाद में प्रवेश पाने वाले सदस्यों के बारे में चार्टर के अनुच्छेद 4 में व्यवस्था की गई है। इसमें बताया गया है कि संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता उन सभी शांतिप्रिय राज्यों के लिए खुली है जो वर्तमान चार्टर में दिए गए दायित्व को स्वीकार करते हो और जो संघ के मतानुसार इन दायित्व को पूरा करने की इच्छा और योग्यता रखते हो।

यह भी पढ़ें –

सदस्यों का निलंबन ( United Nations Organization Suspension of Members )

सुरक्षा परिषद की रिपोर्ट पर सदस्य देशों को महासभा से निलंबित भी किया जा सकता है। यद्यपि सुरक्षा परिषद की किसी भी निलंबित राष्ट्र को पुनः स्थापित करने का अधिकार प्राप्त है।

संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय ( Head Quarter of United Nations Organization )

अगस्त 1946 में न्यूयॉर्क के लेक सक्सेस नामक स्थान पर इसका अंतरिम मुख्यालय स्थापित किया गया था। दिसंबर 1946 में संयुक्त राष्ट्र को जॉन. डी रॉकफेलर द्वारा स्थाई रूप से जमीन उपहार में प्राप्त हुई तो जो न्यूयॉर्क के मैनहट्टन द्वीप में है। 1951 में संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय मैनहट्टन की नई इमारतों में स्थानांतरित कर दिया गया। महासभा की प्रथम बैठक अक्टूबर 1952 में नए मुख्यालय भवन में हुई।

संयुक्त राष्ट्र का ध्वज ( Flag of United Nations )

राष्ट्र संघ का ध्वज हल्के नीले रंग का है। बीच में सफेद रंग में राष्ट्र संघ प्रतीक सुशोभित है। उसके दोनों ओर से घिरे हुए जैतून की टहनियों का एक जोड़ा है जो ऊपर की ओर खुली है।

यह भी पढ़े –

संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्यलय भाषा ( Official Language of United Nations Organization )

संयुक्त राष्ट्र संघ के कामकाज के लिए स्वीकृत भाषाएं- अंग्रेजी, फ्रेंच ,चीनी ,रूसी ,अरबी तथा स्पेनिश है किंतु सामान्यता: कामकाज अंग्रेजी और फ्रेंच में ही किया जाता है।

संयुक्त राष्ट्र संघ का बजट ( Budget of United Nations Organization )

संयुक्त राष्ट्र संघ का वार्षिक व्यय लगभग 1.3 अरब डॉलर की है । उसके सदस्य राष्ट्र व्यय का इस प्रकार वाहन करते हैं- संयुक्त राष्ट्र अमेरिका कुल बजट की धनराशि का 31%.19% , रूस 14.92% , ब्रिटेन 7.21% , फ्रांस 6.9% , चीन 5.75% , कनाडा 3.25% , भारत 1.85% ,अन्य देश 29.02% ।

संयुक्त राष्ट्र संघ के उद्देश्य ( United Nations Organization Aims , Objective in Hindi )

संयुक्त राष्ट्र संघ एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जिसके उद्देश्य निम्नलिखित हैं

  • अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बनाए रखना।
  • भिन्न-भिन्न राष्ट्रों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ाना।
  • निशस्त्रीकरण और नई अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था की स्थापना के लिए प्रयत्न करना।
  • आपसी सहयोग द्वारा आर्थिक सामाजिक सांस्कृतिक तथा मानवीय ढंग की अंतरराष्ट्रीय समस्याओं को हल करना।
  • राष्ट्रों के आत्म निर्णय और उपनिवेशवाद विघटन की प्रक्रिया को गति देना।
  • गरीबी ,बीमारी एवं निरक्षरता को विश्व भर से हटाना, पर्यावरणीय विनाश को रोकना और जनसामान्य को अधिकार दिलाने के प्रति प्रोत्साहित करना।

यह भी पढ़े –

संयुक्त राष्ट्र संघ के सिद्धांत ( United Nations Organization Principles in Hindi )

संयुक्त राष्ट्र संघ अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए निम्नलिखित सिद्धांतों के अनुसार कार्य करेगा-

  • संयुक्त राष्ट्र संघ के सभी सदस्य प्रभुसत्ता संपन्न एवं समान है।
  • सभी सदस्य राज्य चार्टर में दिए गए उत्तरदायित्व को ईमानदारी के साथ निभाएंगे।
  • सभी सदस्य राज्य अपने विवादों का समाधान शांतिपूर्ण ढंग से तथा इस प्रकार से करेंगे कि अंतरराष्ट्रीय शांति सुरक्षा या न्याय को किसी प्रकार से खतरा ना हो।
  • सभी सदस्य राज्य अपने अंतरराष्ट्रीय संबंधों के क्षेत्र में किसी भी राष्ट्र की राजनीतिक स्वतंत्रता तथा प्रभुसत्ता के विरुद्ध बल का प्रयोग नहीं करेंगे और ना ही ऐसा करने की धमकी देंगे। वे कोई ऐसा कार्य नहीं करेंगे जो संयुक्त राष्ट्र संघ के उद्देश्य के प्रतिकूल हो ।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ किसी भी राज्य की आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेगा।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ इस बात को ध्यान में रखेगा की जो राष्ट्र संघ के सदस्य नहीं है वे भी शांति एवं सुरक्षा को बनाए रखने के लिए उसके सिद्धांतों का पालन करेंगे।
  • सदस्य राज्य संयुक्त राष्ट्र संघ की हर प्रकार से सहायता करेंगे और वह उस राज्य की सहायता नहीं करेंगे जिसके विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र संघ कोई कार्यवाही कर रहा होगा।
  • समस्त राष्ट्र आपसी व्यवहार में सहिष्णुता के सिद्धांत का पालन करेंगे।
  • सभी राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए मिलकर कार्य करेंगे।
  • सैनिक शक्ति का प्रयोग अंतरराष्ट्रीय हितों के अनुकूल विशेष स्थिति उत्पन्न होने पर ही किया जाएगा।
  • विश्व की समस्त जनता के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़े –

FAQ Checklist

संयुक्त राष्ट्र संघ के तीन उद्देश्य बताएं। State three objectives of the United Nations in Hindi

1.अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बनाए रखना।
2.भिन्न-भिन्न राष्ट्रों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ाना।
3.निशस्त्रीकरण और नई अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था की स्थापना के लिए प्रयत्न करना।

संयुक्त राष्ट्र संघ के चार सिद्धांत बताएं। State four principles of the United Nations in Hindi

1.संयुक्त राष्ट्र संघ किसी भी राज्य की आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेगा।
2.संयुक्त राष्ट्र संघ इस बात को ध्यान में रखेगा की जो राष्ट्र संघ के सदस्य नहीं है वे भी शांति एवं सुरक्षा को बनाए रखने के लिए उसके सिद्धांतों का पालन करेंगे।
3.सदस्य राज्य संयुक्त राष्ट्र संघ की हर प्रकार से सहायता करेंगे और वह उस राज्य की सहायता नहीं करेंगे जिसके विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र संघ कोई कार्यवाही कर रहा होगा।
4.समस्त राष्ट्र आपसी व्यवहार में सहिष्णुता के सिद्धांत का पालन करेंगे।

संयुक्त राष्ट्र संघ की बजट प्रक्रिया क्या हैं ? What is the budget process of the United Nations in Hindi?

संयुक्त राष्ट्र संघ का वार्षिक व्यय लगभग 1.3 अरब डॉलर की है । उसके सदस्य राष्ट्र व्यय का इस प्रकार वाहन करते हैं- संयुक्त राष्ट्र अमेरिका कुल बजट की धनराशि का 31%.19% , रूस 14.92% , ब्रिटेन 7.21% , फ्रांस 6.9% , चीन 5.75% , कनाडा 3.25% , भारत 1.85% ,अन्य देश 29.02% ।

संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्यलय भाषा कौन सी हैं ? What is the official language of the United Nations in Hindi?

संयुक्त राष्ट्र संघ के कामकाज के लिए स्वीकृत भाषाएं- अंग्रेजी, फ्रेंच ,चीनी ,रूसी ,अरबी तथा स्पेनिश है किंतु सामान्यता: कामकाज अंग्रेजी और फ्रेंच में ही किया जाता है।

संयुक्त राष्ट्र संघ का ध्वज कैसा हैं ? What is the flag of the United Nations like?

राष्ट्र संघ का ध्वज हल्के नीले रंग का है। बीच में सफेद रंग में राष्ट्र संघ प्रतीक सुशोभित है। उसके दोनों ओर से घिरे हुए जैतून की टहनियों का एक जोड़ा है जो ऊपर की ओर खुली है।

संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय कहाँ पर स्थित हैं ? Where is the headquarters of the United Nations located?

अगस्त 1946 में न्यूयॉर्क के लेक सक्सेस नामक स्थान पर इसका अंतरिम मुख्यालय स्थापित किया गया था। दिसंबर 1946 में संयुक्त राष्ट्र को जॉन. डी रॉकफेलर द्वारा स्थाई रूप से जमीन उपहार में प्राप्त हुई तो जो न्यूयॉर्क के मैनहट्टन द्वीप में है। 1951 में संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय मैनहट्टन की नई इमारतों में स्थानांतरित कर दिया गया। महासभा की प्रथम बैठक अक्टूबर 1952 में नए मुख्यालय भवन में हुई।

संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्यों को निलंबन करने की क्या प्रक्रिया हैं ? What is the procedure for suspending members of the United Nations?

सुरक्षा परिषद की रिपोर्ट पर सदस्य देशों को महासभा से निलंबित भी किया जा सकता है। यद्यपि सुरक्षा परिषद की किसी भी निलंबित राष्ट्र को पुनः स्थापित करने का अधिकार प्राप्त है।

संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य कितने प्रकार की हैं ? How many types of members are there in the United Nations?

संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य दो प्रकार के हैं -मूल अथवा प्रारंभिक सदस्य तथा बाद में प्रवेश पाने वाले सदस्य ।

संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता कैसे प्राप्त होती है ? How to get membership of the United Nations?

सदस्य दो प्रकार के हैं -मूल अथवा प्रारंभिक सदस्य तथा बाद में प्रवेश पाने वाले सदस्य । मूल व प्रारंभिक सदस्य में वे राज्य है जिन्होंने 1 जनवरी 1942 की संयुक्त राष्ट्र की घोषणा पर हस्ताक्षर किए थे या 1945 में सान फ्रांसिस्को सम्मेलन में भाग लिया था और चार्टर पर हस्ताक्षर करके इसकी सदस्यता प्राप्त की थी। ऐसे सदस्यों की स्कूल संख्या 51 थी जिनमें भारत भी एक था।
बाद में प्रवेश पाने वाले सदस्यों के बारे में चार्टर के अनुच्छेद 4 में व्यवस्था की गई है। इसमें बताया गया है कि संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता उन सभी शांतिप्रिय राज्यों के लिए खुली है जो वर्तमान चार्टर में दिए गए दायित्व को स्वीकार करते हो और जो संघ के मतानुसार इन दायित्व को पूरा करने की इच्छा और योग्यता रखते हो।

संयुक्त राष्ट्र संघ के मूल व प्रारंभिक सदस्य कौन हैं ? Who are the original and initial members of the United Nations?

मूल व प्रारंभिक सदस्य में वे राज्य है जिन्होंने 1 जनवरी 1942 की संयुक्त राष्ट्र की घोषणा पर हस्ताक्षर किए थे या 1945 में सान फ्रांसिस्को सम्मेलन में भाग लिया था और चार्टर पर हस्ताक्षर करके इसकी सदस्यता प्राप्त की थी। ऐसे सदस्यों की स्कूल संख्या 51 थी जिनमें भारत भी एक था।

संयुक्त राष्ट्र संघ क्या हैं ? What is the United Nations in Hindi?

संयुक्त राष्ट्र संघ एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जिसकी स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई थी। संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना से पहले द्वितीय विश्व महायुद्ध की अग्नि में झुलस चुका था। आने वाली पीढ़ियों को युद्ध के विनाश से बचाने के लिए ही इस विश्व संगठन की रूपरेखा तैयार की गई। हर वह राज्य जो संयुक्त राष्ट्र संघ के आदर्शों में विश्वास रखता है, इसका सदस्य बन सकता है। भारत इस के प्रारंभिक सदस्यों में से एक है।

संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब हुई ? When was the United Nations established?

संयुक्त राष्ट्र संघ एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जिसकी स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई थी।

और पढ़ें –