Political Culture Meaning ,Definitions,Necessity in Hindi ,राजनीतिक संस्कृति

Political Culture: राजनीतिक संस्कृति का अर्थ | परिभाषाएँ

राजनीति विज्ञान राजनीतिक संस्कृति

Political Culture राजनीतिक संस्कृति की अवधारणा राजनीतिक समाजशास्त्र की अभूतपूर्व देन है। इसने राजनीति शास्त्र को एक नई दिशा प्रदान की है। राजनीतिक संस्कृति की अवधारणा को महत्वपूर्ण आधार प्रदान करने का श्रेय अमेरिका के लेखकों को जाता है जिनमें उल्लम, बीयर तथा आलमंड का नाम उल्लेखनीय है।

इन लेखकों ने इस अवधारणा को इतना लोकप्रिय बना दिया है कि राजनीतिक व्यवस्थाओं के अध्ययन के लिए इसका प्रयोग किया जाने लगा तथा इस पद्धति के आधार पर यह निश्चित किया गया कि राजनीतिक व्यवस्थाएं ना केवल संरचना या बनावट के आधार पर एक दूसरे से भिन्न होती है बल्कि राजनीतिक संस्कृति के आधार पर भिन्न होती है।

परंतु कई बार यह देखने को मिला है कि राजनीतिक संस्थाओं की बनावट व संरचना एक जैसे होने के बावजूद भी उनके राजनीतिक विकास के मार्ग व कार्य की करने की दिशायें भिन्न भी हो सकती है। जैसे भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में एक समान राजनीतिक व्यवस्था को अपनाया गया लेकिन कुछ समय बाद दोनों देशों की राजनीतिक व्यवस्थाओं के विकास मार्ग अलग अलग हो गए।

भारत में प्रजातंत्र दिन प्रतिदिन उन्नति के शिखर की ओर अग्रसर होने लगा और आज भारत में प्रजातंत्र पूरी तरह स्थापित हो चुका है। इसके विपरीत पाकिस्तान में प्रजातंत्र पूरी तरह हिल चुका है। अतः इस उदाहरण से यह स्पष्ट होता है कि एक सी राजनीतिक व्यवस्था होने पर राजनीतिक विकास व कार्यक्रम भिन्न हो सकता है।

Table of Contents विषय सूची

राजनीतिक संस्कृति के दृष्टिकोण की आवश्यकता ( Necessity of Political Culture Approach in Hindi )

किसी भी देश की संस्कृति में वहां के लोगों के व्यवहार ,उनकी मान्यताओं, विश्वासों, घृणा ,स्वामी भक्ति ,साहित्य, परंपराओं ,कला और कौशल को सम्मिलित किया जाता है। प्रत्येक समाज में कुछ अंश सांस्कृतिक सामंजस्य अथवा सांस्कृतिक तनाव के पाए जाते हैं।

सांस्कृतिक सामंजस्य सामाजिक व्यवस्था एवं विकास के कार्य को आसान बना देता है जबकि सांस्कृतिक तनाव कई प्रकार की राजनीतिक एवं प्रशासकीय समस्याओं को जन्म देता है। अतःराजनीति और संस्कृति में गहरा संबंध है। अनुभव के आधार पर यह निश्चित हो गया है कि व्यक्ति का सांस्कृतिक व्यवहार उसके राजनीतिक व्यवहार को प्रभावित करता है।

यह भी पढ़े –

इसलिए राजनीतिक संस्कृति के दृष्टिकोण की आवश्यकता महसूस की जाने लगी। राजनीतिक दृष्टिकोण की आवश्यकता पर जोर देते हुए एरिक रोवे ( Eric Rowe ) ने लिखा है कि हर देश की राजनीति समय और स्थान भारतीय पर्यावरण पर्यावरण में ही संचालित होती है। इस पर्यावरण में भौतिक, आर्थिक, सामाजिक व सांस्कृतिक पक्ष शामिल होते हैं।

कहने का तात्पर्य यह है कि हर देश की राजनीति पर्यावरण के इन पहलुओं से प्रभावित होती है,लेकिन सांस्कृतिक पहलू का विशेष स्थान होता है।

सन 1959 में ग्रैबिल आलमंड ( Gabriel Almond ) नामक विद्वान ने सबसे पहले अपने लेख में ‘राजनीतिक संस्कृति ‘शब्द का प्रयोग किया था। इस लेख में उसने जो कुछ लिखा था उसका सार यह था कि हर राजनीतिक व्यवस्था में होने वाली राजनीतिक गतिविधियों की एक विशेष शैली या तरीका होता है जिसे राजनीतिक संस्कृति कहा जाता है।

राजनीतिक संस्कृति का अर्थ ( Meaning of Political Culture in Hindi )

राजनीतिक संस्कृति सामान्य सांस्कृतिक व्यवस्था का एक भाग है। यह किसी निश्चित राज्य में बसने वाले लोगों की उन सामूहिक अंतः भावनाओं का नाम है जिन्हें राजनीतिक व्यवस्था की प्रतिक्रियाओं के रूप में व्यक्त किया जाता है।

दूसरे शब्दों में राजनीतिक प्रद्धति एवं राजनीतिक प्रश्नों से संबंध समाज के दृष्टिकोणो ,विश्वासों एवं भावनाओं के मिश्रित रूप को राजनीतिक संस्कृति की संज्ञा दी जाती है। राजनीतिक संस्कृति कार्योन्मुख नहीं होती है। इससे राजनीतिक कार्यों का पता नहीं चलता बल्कि उनके प्रति लोगों के विचारों और विश्वासों का पता चलता है।

यह भी पढ़े –

राजनीतिक संस्कृति की परिभाषाएं ( Definitions of Political Culture in Hindi )

राजनीतिक संस्कृति को आधुनिक लेखकों ने अपने-अपने ढंग से परिभाषित करने का प्रयास किया है। कुछ परिभाषाएं निम्नलिखित है-

आलमंड और पावेल ( Almond and Powell )

आलमंड और पावेल ( Almond and Powell ) के अनुसार “राजनीतिक संस्कृति एक राजनीतिक व्यवस्था के प्रति उसके सदस्यों की राजनीतिक समस्याओं के प्रति मिलने वाले दृष्टिकोणों या अनुकूलन का नाम है। “

एरिक रोवे ( Eric Rowe )

एरिक रोवे ( Eric Rowe ) – के अनुसार “राजनीतिक संस्कृति व्यक्तिगत मूल्यों, विश्वासों और भावनात्मक दृष्टिकोण या व्यवहारों की प्रतिकृति है । “

पारसंस ( Parsons )

पारसंस ( Parsons ) के अनुसार ,” राजनीतिक संस्कृति का संबंध राजनैतिक उद्देश्यों के प्रति किया गया अनुकूलन है ।”

यह भी पढ़े –

बीयर और उलम ( Beer and Ulam )

बीयर और उलम ( Beer and Ulam ) के अनुसार – ” समाज की सामान्य संस्कृति के कुछ पहलू विशेष रूप से इस बात से संबंधित होते हैं कि सरकार का संचालन किस तरह से किया जाना चाहिए और इसे क्या कुछ करने की कोशिश करनी चाहिए। संस्कृति के इस क्षेत्र को राजनीतिक संस्कृति कहा जाता है।

फाइनर ( Finer )

फाइनर ( Finer ) का कहना हैं कि ,-” राष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति मुख्य रूप से शासकों, राजनीतिक इकाइयों और प्रक्रियाओं की औचित्यपूर्णता से संबंधित है।

इन परिभाषाओं के आधार पर यह कहा जा सकता है कि राजनीतिक संस्कृति लोगों के राजनीतिक विश्वासों, प्रवृत्तियों , मनोवृतियों और परंपराओं आदि का समूह है जो उनकी राजनीतिक गतिविधियों को प्रभावित करता है। कई बार ऐसा भी हो सकता है कि अभिवृत्तियां सचेतन रूप से धारित ना हो और राजनीतिक व्यवस्था में व्यक्ति या गुट के संबंधों में यह निहित हो।

किसी देश की राजनीतिक संस्कृति ही वहां की राजनीतिक व्यवस्था की सफलता और असफलता का मुख्य कारण बनती है। उदाहरण के लिए ब्रिटेन में संसदीय प्रणाली की सफलता और फ्रांस में उसकी विफलता के पीछे दोनों देशों की राजनीतिक संस्कृति में भिन्नता होना ही उस का प्रमुख कारण है।

यह भी पढ़े –

FAQ Checklist

राजनीतिक संस्कृति के दृष्टिकोण की आवश्यकता क्यों पड़ी ?

किसी भी देश की संस्कृति में वहां के लोगों के व्यवहार ,उनकी मान्यताओं, विश्वासों, घृणा ,स्वामी भक्ति ,साहित्य, परंपराओं ,कला और कौशल को सम्मिलित किया जाता है। इसलिए राजनीतिक संस्कृति के दृष्टिकोण की आवश्यकता महसूस की जाने लगी।

फाइनर के अनुसार राजनीतिक संस्कृति का अर्थ बताएं।

फाइनर ( Finer ) का कहना हैं कि ,-” राष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति मुख्य रूप से शासकों, राजनीतिक इकाइयों और प्रक्रियाओं की औचित्यपूर्णता से संबंधित है।

बीयर और उलम के अनुसार राजनीतिक संस्कृति क्या हैं ?

बीयर और उलम ( Beer and Ulam ) के अनुसार – ” समाज की सामान्य संस्कृति के कुछ पहलू विशेष रूप से इस बात से संबंधित होते हैं कि सरकार का संचालन किस तरह से किया जाना चाहिए और इसे क्या कुछ करने की कोशिश करनी चाहिए। संस्कृति के इस क्षेत्र को राजनीतिक संस्कृति कहा जाता है।

राजनीतिक संस्कृति पारसंस के अनुसार क्या हैं ?

पारसंस ( Parsons ) के अनुसार ,” राजनीतिक संस्कृति का संबंध राजनैतिक उद्देश्यों के प्रति किया गया अनुकूलन है ।”

एरिक रोवे के अनुसार राजनीतिक संस्कृति।

एरिक रोवे ( Eric Rowe ) – के अनुसार “राजनीतिक संस्कृति व्यक्तिगत मूल्यों, विश्वासों और भावनात्मक दृष्टिकोण या व्यवहारों की प्रतिकृति है ।

आलमंड और पावेल के अनुसार राजनीतिक संस्कृति।

आलमंड और पावेल ( Almond and Powell ) के अनुसार “राजनीतिक संस्कृति एक राजनीतिक व्यवस्था के प्रति उसके सदस्यों की राजनीतिक समस्याओं के प्रति मिलने वाले दृष्टिकोणों या अनुकूलन का नाम है।

राजनीतिक संस्कृति का अर्थ क्या हैं ?

राजनीतिक संस्कृति सामान्य सांस्कृतिक व्यवस्था का एक भाग है। यह किसी निश्चित राज्य में बसने वाले लोगों की उन सामूहिक अंतः भावनाओं का नाम है जिन्हें राजनीतिक व्यवस्था की प्रतिक्रियाओं के रूप में व्यक्त किया जाता है।

राजनीतिक संस्कृति की परिभाषाएं।

1 .एरिक रोवे ( Eric Rowe ) – के अनुसार “राजनीतिक संस्कृति व्यक्तिगत मूल्यों, विश्वासों और भावनात्मक दृष्टिकोण या व्यवहारों की प्रतिकृति है ।
2 . पारसंस ( Parsons ) के अनुसार ,” राजनीतिक संस्कृति का संबंध राजनैतिक उद्देश्यों के प्रति किया गया अनुकूलन है ।”

‘राजनीतिक संस्कृति ‘शब्द का प्रयोग पहली बार किसने किया ?

सन 1959 में ग्रैबिल आलमंड ( Gabriel Almond ) नामक विद्वान ने सबसे पहले अपने लेख में ‘राजनीतिक संस्कृति ‘शब्द का प्रयोग किया था। इस लेख में उसने जो कुछ लिखा था उसका सार यह था कि हर राजनीतिक व्यवस्था में होने वाली राजनीतिक गतिविधियों की एक विशेष शैली या तरीका होता है जिसे राजनीतिक संस्कृति कहा जाता है।

राजनीतिक व्यवस्था के सफलता के लिए राजनीतिक संस्कृति क्यों जरुरी हैं ?

और पढ़ें –