Political System 3 Important Types and Classification in Hindi

Political System: राजनीतिक व्यवस्था के 3 महत्वपूर्ण प्रकार और वर्गीकरण

राजनीति विज्ञान पॉलिटिकल सिस्टम

Political System –राजनीतिक -व्यवस्था समाज में कानूनी व्यवस्था रखने और समाज में परिवर्तन लाने वाली व्यवस्था है . सामाजिक जीवन के लिए आवश्यक है  कि मनुष्य  दुसरो के साथ व्यवहार के नियमो का पालन करे ताकि सभी मनुष्य अपने अपने कार्यों को ठीक प्रकार से पूरा कर सकें।  रॉबर्ट डहल Robert Dahl के अनुसार  राजनीतिक व्यवस्था मानवीय सम्बन्धों का एक ऐसा स्थिर नमूना है जिसमे पर्याप्त मात्रा में शक्ति, शासन व सत्ता सम्मिलित है।

राजनीतिक -व्यवस्था की अपनी बिशेषताएँ होती है। आज कोई भी ऐसा देश नहीं है जो आत्म निर्भर हो।  इसलिए राज्यों में सम्बन्ध स्थापित होते है और इसी के कारण एक राज्य की राजनीतिक व्यवस्था का दूसरे राज्य की राजनीतिक व्यवस्था पर प्रभाव पड़ता।

राजनीतिक व्यवस्था के प्रकार – वर्गीकरण Political System Types and Classification in Hindi

इसके तीन प्रकार है – उदारवादी लोकतान्त्रिक व्यवस्थाएं Liberal democratic systems ,सर्व सत्ताधारी व्यवस्थाएं Totalitarian systems ,स्वेच्छाचारी व्यवस्थाएं Autocratic systems

Facebook PageFollow Us Now
YouTube ChannelSubscribe Now

1.उदारवादी लोकतान्त्रिक व्यवस्थाएं Liberal democratic systems

उदारवादी लोकतान्त्रिक व्यवस्थाएं Liberal democratic systems in Hindi- यह स्वरुप उदारवाद व लोकतंत्र की धारणा पर आधारित है।  लोकतंत्र का अर्थ है जनता की शासन में भागीदारी और उदारवाद का अर्थ है कि राज्य का हस्तक्षेप। इसमें जनता को व्यस्क मताधिकार प्राप्त होता है।  एक निश्चित अवधि के बाद चुनाव करवाएं जाते हैं। जनता को वयस्क मताधिकार प्राप्त होता है।

नागरिको के अधिकारों व संविधान की सुरक्षा के लिए स्वतंत्र न्यायपालिका की स्थापना की जाती है।  जन – संपर्क के साधनो पर सरकार का एकाधिकार नहीं होता है।  इन साधनों सरकार के नियंत्रण से मुक्त रखा जाता है। इन्हे सरकार की आलोचना Criticism करने का अधिकार प्राप्त होता है ,जैसे भारत में रेडियो ,टीवी ,समाचार -पत्रों आदि को स्वायत्तता Autonomy प्रदान की गयी है। इस प्रकार की व्यवस्थाओं में दबाव -समूह बनाने का अधिकार होता है। हित -समूहों के द्वारा समाज समूह अपने हितों रक्षा करते है। यही नहीं दबाव समूह शासकीय निर्णयों को भी प्रभावित करते हैं।

यह भी पढ़ें –

2.सर्व सत्ताधारी व्यवस्थाएं Totalitarian systems

सर्व सत्ताधारी व्यवस्थाएं Totalitarian systems in Hindi-  यह इस प्रकार की व्यवस्था है जिसमे सभी प्रकार की शक्तियां कुछ व्यक्तियों के हाथो में होती है।  उसे तानाशाह या निरंकुश कहा जाता है।  जनता को किसी भी प्रकार के अधिकार प्राप्त नहीं होते।  इस प्रकार की व्यवस्था का उदाहरण रूस , चीन , और जर्मनी आदि है।  इसमें एक दल का एकाधिकार होता है।

 इस प्रकार की व्यवस्था में सिद्धांतवाद Doctrinairism का बोल बाला होता है। एक विचारधारा के अनुरूप सारा शासन चलाया जाता है। शासन -व्यवस्था में कठोरता आ जाती है। सर्व -सत्ताधारी Omnipotent व्यवस्था में न्यायपालिका सरकार के अंग की भांति कार्य करती है। यही नहीं जान -संचार के साधनों पर सरकार का पूर्ण नियंत्रण होता है। इस व्यवस्था में केवल एक दल का अधिकार होता है।  

यह भी पढ़ें –

3.स्वेच्छाचारी व्यवस्थाएं Autocratic systems

स्वेच्छाचारी व्यवस्थाएं Autocratic systems in Hindi- यह ऐसी व्यवस्था है जिसमे शासन की सभी शक्तियां एक ही व्यक्ति के हाथ में होती है।  यह व्यवस्था सर्व सत्ताधारी व्यवस्था की निकट होती है।  इसमें राजनीतिक दल पर प्रतिबन्ध Restriction होते है।  इसमें  बल के प्रयोग पर जोर दिया जाता है।  निष्पक्ष रूप से चुनाव नहीं करवाएं जाते है।  इस व्यवस्था में राजनीतिक दल पर प्रतिबन्ध होता है। यही स्थिति चुनावों की भी है। यदि चुनाव होते भी हैं तो केवल नाम के लिए। चुनावों में सरकार का पूर्ण हस्तक्षेप रहता है।

FAQs- About the Political System Types and Classification in Hindi

प्रश्न- 1.राजनीतिक व्यवस्था के कितने प्रकार होते हैं ? How many types of political systems are there in Hindi ?

उत्तर– इसके तीन प्रकार है – उदारवादी लोकतान्त्रिक व्यवस्थाएं Liberal democratic system ,सर्व सत्ताधारी व्यवस्थाएं Totalitarian systems ,स्वेच्छाचारी व्यवस्थाएं Autocratic systems

प्रश्न- 2.उदारवादी लोकतान्त्रिक व्यवस्थाएं क्या हैं ? What are liberal democratic systems in Hindi ?

उत्तर– उदारवादी लोकतान्त्रिक व्यवस्थाएं Liberal democratic systems – यह स्वरुप उदारवाद व लोकतंत्र की धारणा पर आधारित है।  लोकतंत्र का अर्थ है जनता की शासन में भागीदारी और उदारवाद का अर्थ है कि राज्य का हस्तक्षेप। इसमें जनता को व्यस्क मताधिकार प्राप्त होता है।  एक निश्चित अवधि के बाद चुनाव करवाएं जाते हैं। जनता को वयस्क मताधिकार प्राप्त होता है।

प्रश्न- 3.सर्व सत्ताधारी व्यवस्थाएं क्या होती हैं ? What are totalitarian systems in Hindi ?

उत्तर– सर्वसत्ताधारी व्यवस्थाएँ Totalitarianism System – राजनीतिक व्यवस्था होती है, जिसमें राज्य या सरकार का नागरिकों के जीवन के हर एक पहलू पर पूर्ण और निरंकुश नियंत्रण होता है। इस व्यवस्था में व्यक्तिगत स्वतंत्रता का कोई स्थान नहीं होता और राज्य समाज, अर्थव्यवस्था, संस्कृति, यहाँ तक कि व्यक्तियों की निजी सोच और भावनाओं पर भी अपना नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश करता है। इसकी मुख्य विशेषताओं में राजनैतिक शक्ति का एक ही दल या एक तानाशाह के हाथों में केंद्रीकरण, व्यापक सरकारी निगरानी, राज्य-नियंत्रित प्रचार, और किसी भी प्रकार के विरोध या असहमति को दबाने के लिए भय, दबाव या आतंक का प्रयोग शामिल हैं।

प्रश्न- 4.स्वेच्छाचारी व्यवस्थाएं क्या होती हैं ? What are authoritarian systems in Hindi ?

उत्तर– स्वेच्छाचारी व्यवस्थाएं Autocratic systems – यह ऐसी व्यवस्था है जिसमे शासन की सभी शक्तियां एक ही व्यक्ति के हाथ में होती है।  यह व्यवस्था सर्व सत्ताधारी व्यवस्था की निकट होती है।  इसमें राजनीतिक दल पर प्रतिबन्ध होते है।  इसमें  बल के प्रयोग पर जोर दिया जाता है।  निष्पक्ष रूप से चुनाव नहीं करवाएं जाते है।  इस व्यवस्था में राजनीतिक दल पर प्रतिबन्ध होता है। यही स्थिति चुनावों की भी है। यदि चुनाव होते भी हैं तो केवल नाम के लिए। चुनावों में सरकार का पूर्ण हस्तक्षेप रहता है।

और पढ़ें –