Political System Meaning, Elements, characteristics in Hindi

Political System:राजनीतिक व्यवस्था तत्व,विशेषताएं, कार्य

राजनीति विज्ञान पॉलिटिकल सिस्टम

Political System, Political System Meaning and Definitions in Hindi, Political System characteristics in Hindi , Political System in Hindi- राजनीतिक -व्यवस्था समाज में कानूनी व्यवस्था रखने और समाज में परिवर्तन लाने वाली व्यवस्था है . अरस्तु ने अपनी पुस्तक  ” राजनीती ” में कहा है कि मनुष्य स्वभाव एवं आवश्यकता -वश एक सामाजिक प्राणी है।  अपनी प्रारम्भिक और सामान्य आवश्यकताओ की पूर्ति हेतु उसे अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर रहना पड़ता है और एक -दूसरे के काम में सहयोग देना पड़ता है। 

सामाजिक जीवन के लिए आवश्यक है  कि मनुष्य  दुसरो के साथ व्यवहार के नियमो का पालन करे ताकि सभी मनुष्य अपने अपने कार्यों को ठीक प्रकार से पूरा कर सकें।  Political System राजनीतिक -व्यवस्था -नियम लागू करने के लिये निश्चित व्यवस्था की जरुरत रहती है।  इस नियमबद्ध व्यवस्था को राज्य की संज्ञा दी जाती है। अरस्तु महोदय ने राज्य की महत्ता बताते हुए कहा है की राज्य का जन्म मनुष्य के लिए हुआ और राज्य का अस्तित्व मनुष्य के अच्छे जीवन के लिया बना रहेगा।

Facebook PageFollow Us Now
YouTube ChannelSubscribe Now

Table of Contents विषय सूची

राजनीतिक -व्यवस्था की विभिन्न विचारको ने भिन्न भिन्न परिभाषाएँ दी है , जिनका विवरण इस प्रकार है –

डेविड ईस्टर्न: राजनीतिक व्यवस्था समाज में अंत: क्रियाओं की वह व्यवस्था है जिसके व्दारा मूल्यों की बंधनकारी एवं सत्ता संपन्न व्यवस्था की जाती है और लागू की जाती है।

रॉबर्ट डहल: राजनीतिक व्यवस्था मानवीय सम्बन्धों का एक ऐसा स्थिर नमूना है जिसमे पर्याप्त मात्रा में शक्ति, शासन व सत्ता सम्मिलित है।

पलैनो तथा रिग्स: राजनीतिक व्यवस्था का अर्थ मानवीय सम्बन्धो के उस नमूने से है जिसके व्दारा समाज के लिए सत्तावादी निर्णय लिए जाते हैं।

आमंड तथा कोलमैन: राजनीतिक व्यवस्था समाज में कानूनी व्यवस्था रखने और समाज में परिवर्तन लाने वाली व्यवस्था है।

लासवैल तथा कैपलान : राजनीतिक व्यवस्था वह प्रक्रिया है जिसमे वास्तविक कठोर दण्ड व्दारा नीतियों को लागू किये जाते है।

यह भी पढ़ें – Gathbandhan Sarkar kya hota hain | गठबंधन सरकार कैसे बनती है?

राजनीतिक व्यवस्था क्या है What is a political system in Hindi?

Political System ka kya matlab hai -राजनीतिक -व्यवस्था की धारणा को समकालीन राजनीति विज्ञान की सबसे लोकप्रिय नई धारणा कहा जाता है।  इस धारणा ने समाज में होने वाली सभी राजनीतिक घटनाओं Political Events के अध्ययन को संभव कर दिया है।  राजनीतिक और तुलनात्मक राजनीति के अध्ययन में राजनीतिक व्यवस्था ने सहायता की।  Political System / राजनीतिक -व्यवस्था की धारणा व्यवहारवादी दृष्टिकोण की देन  है। 

राजनीतिक -व्यवस्था की धारणा को सबसे पहले अमेरिका के राजनीतिक वैज्ञानिक डेविड ईस्टन ने वर्ष 1953 में प्रकाशित अपनी पुस्तक  ‘ The Political System ‘ में प्रस्तुत किया।  परम्परावादी  दृष्टिकोण Traditionalist Approach में राज्य एवं सरकार को राजनीति शास्त्र के अध्ययन का विषय माना जाता था लेकिन आधुनिक समय में राज्य ,सरकार व् विधानपालिका आदि शब्दों के स्थान पर  ‘ Political System / राजनीतिक -व्यवस्था ‘ शब्द का प्रयोग किया जाता है।

 राजनीतिक व्यवस्था का अर्थ Meaning of the Political System in Hindi

Political System / राजनीतिक -व्यवस्था दो शब्दों राजनीतिक व व्यवस्था को मिलाकर बनती है।  इसलिए राजनीतिक व्यवस्था का अर्थ ठीक से समझने के लिए दोनों का अर्थ अलग अलग समझना आवश्यक है। 

राजनीतिक शब्द का अर्थ Meaning of the word Political in Hindi – ‘राजनीतिक‘  समस्त राजनीतिक क्रियाओं का नाम है।  राजनीतिक क्रियाओं के अंतर्गत सभी क्रियाएं आती हैं जिनमे कम या अधिक मात्रा में शक्ति ,प्रभाव , सत्ता उपस्थित होती है।  किसी भी संस्था को राजनीतिक तभी माना जा सकता है यदि उसके आदेशों का सभी पालन करें।  इस सन्दर्भ में आमंड तथा पॉवेल   का कथन है – राजनीती क़ानूनी शारीरिक बलात शक्ति है।  अंत : राजनीती का सम्बन्ध शक्ति , सत्ता और शासन के साथ है। 

व्यवस्था  शब्द का अर्थ Meaning of the word -system in Hindi – व्यवस्था शब्द अंत : क्रियाओं का समूह है।  एक व्यवस्था संगठित होनी चाहियें और उसके अंगो में सम्बन्ध हो।  आमंड तथा पॉवेल Almond and Powell के अनुसार – “एक व्यवस्था से अभिप्राय भागों की परस्पर निर्भरता Interdependence of parts तथा इसके वातावरण के मध्य किसी प्रकार की सीमा न होने से है ।” यदि व्यवस्था के किसी भाग में कोई भी परिवर्तन होता है तो वह समूची प्रणाली the entire system को प्रभावित करता है।  उद्देश्य के आधार पर व्यवस्थाओं का वर्गीकरण किया जा सकता है जैसे कि राजनीतिक प्रणाली political system, आर्थिक प्रणाली economic system एवं सामाजिक प्रणाली Social system

यह भी पढ़ें –

राजनीतिक -व्यवस्था के तत्व और विशेषताएं Elements and characteristics of political system in Hindi

 आमंड तथा  पॉवेल और रोबर्ट डहल ने निम्नलिखित तत्वों और विशेषताओं का उल्लेख किया है – 

1.राजनीतिक व्यवस्था की सम्पूर्णता Completeness of political system

राजनीतिक व्यवस्था की सम्पूर्णता Completeness of political system in Hindi – राजनीतिक प्रणाली में वे सारी क्रियाएं परस्पर सम्बंधित है जो कि शारीरिक दण्ड देने की शक्ति को किसी भी रूप में प्रभावित करती है।  इसमें राजनीतिक दल Political parties , हित समूह Interest Group, जाति और धार्मिक समूह Caste and Religious Groups शामिल है।  इससे स्पष्ट होता है की यह व्यवस्था परिपूर्ण होती है।  

2.मानवीय सम्बन्ध Human relations

मानवीय सम्बन्ध  Human relations meaning in Hindi– राज्य के लिए जनसंख्या जरुरी तत्व होता है।  इसी प्रकार राजनीतिक व्यवस्था बिना जनसंख्या Population अर्थात मानवीय सम्बन्धो के बिना नहीं की सकती लेकिन इसमें सभी प्रकार के मानवीय सम्बन्धो को शामिल नहीं किया जा सकता।  इसमें केवल उन्ही मानवीय सम्बन्धो को शामिल किया जा सकता है जो कि किसी न किसी रूप में राजनीतिक व्यवस्था को प्रभावित Affected करती है।  

3.सीमाओं का अस्तित्व Existence of boundaries

सीमाओं का अस्तित्व  Existence of boundaries in Hindi- यह व्यवस्था एक स्थान से आरंभ होती है और दूसरे स्थान पर समाप्त होती है।  इसकी सीमाओं में समय समय पर परिवर्तन आते रहते है।  युद्ध War और आपातकालीन Emergency समय में राजनीतिक व्यवस्था की सीमायें बढ़ जाती है क्योकिं काफी लोगों को सेना में भर्ती के लिए कहा जाता है।  इसी तरह चुनाव के दौरान राजनीतिक व्यवस्था की सीमाओं में विस्तार होता है।  

यह भी पढ़ें –

4.पारस्परिक निर्भरता Interdependence

पारस्परिक निर्भरता Interdependence meaning in Hindi –  इसमें सभी अंत : क्रियाएँ Actions और सभी भाग एक दूसरे पर निर्भर करते है।  जैसे यदि किसी राजनीतिक दल के ढांचे Structures में परिवर्तन आता तो उसका प्रभाव दूसरे दलों के ढांचे पर भी पड़ता है।  

5.वैधता की प्राप्ति Acquisition of legitimacy

वैधता की प्राप्ति  Acquisition of legitimacy meaning in Hindi –  वैधता इसकी एक अन्य विशेषता है।  यह गुण राजनीतिक व्यवस्था को स्थिरता Stability प्रदान करता है।  वैधता प्राप्त करने से शक्ति सत्ता का रूप धारण कर लेता है।  

6.संघर्षो का समाधान Resolution of conflicts

संघर्षो का समाधान Resolution of conflicts meaning in Hindi– राजनीतिक व्यवस्था में विभिन्न प्रकार के उदेश्यों और हितों Objectives and Interests वाले व्यक्ति होते है।  इन समूहों में होने वाले संघर्षो के समाधान  पंच निर्णय , आपसी वार्ता या फिर आंदोलन Agitation से किया जाता है।  

यह भी पढ़ें –

7.विचारधारा का विकास Development of ideology

विचारधारा का विकास Development of ideology meaning in Hindi–  विचारधारा सिंद्धान्तो व विचारो Principles and Ideas का समूह होता है।  प्रत्येक राजनीतिक व्यवस्था में विभिन्न प्रकार की विचारधाराएं होती है जैसे कि -उदारवाद Liberalism , समाजवाद Socialism , साम्यवाद Communism और लोकतंत्रवाद Democratism।  

8.अनिवार्य परिवर्तन Inevitable change

अनिवार्य परिवर्तन Inevitable change meaning in Hindi-रॉबर्ट डहल के अनुसार राजनीतिक व्यवस्था में परिवर्तन आवश्यक है क्योंकि परिवर्तन से निरन्तरता Continuity बनी रहती है।  

यह भी पढ़ें-

9.अनुकूलता Adaptability

अनुकूलता Adaptability meaning in Hindi– राजनीतिक व्यवस्था में अनुकूलता का गुण होता है।  इसका अर्थ है की राजनीतिक व्यवस्था में समय और परिस्तिथि Circumstances के अनुसार ढल जाने की योग्यता Ability होती है।  

10.राजनीतिक संरचनाओं की सर्वव्यापकता Universality of political structures

राजनीतिक संरचनाओं की सर्वव्यापकता Universality of political structures in Hindi-  प्रत्येक राजनीतिक व्यवस्था में राजनीतिक संरचनाएँ Political Structures होती हैं और इन्ही के व्दारा राजनीतिक क्रियाओं को संपन्न Rich किया जाता है। 

11.राजनीतिक साधनो की असमानता Inequality of political sources

राजनीतिक साधनो की असमानता Inequality of political sources in Hindi-  इससे तात्पर्य उन साधनो से है जिनसे  एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के आचरण Behaviour को प्रभावित करता है।  इन साधनो में धन योजना Wealth Planning, सूचनाएं Information, बल और शक्ति Force and Power को शामिल किया जा सकता है।  यह असमानता जन्म के उत्तराधिकार Inequality by Birthright,शिक्षा व क्षमता आदि के कारण होती है।  

यह भी पढ़ें –

12.राजनीतिक प्रभाव की खोज Quest for political sources

राजनीतिक प्रभाव की खोज Quest for political sources in Hindi- समाज में कुछ ऐसे व्यक्ति होते है जो राजनीती में अधिक रूचि Interest रखते है और कुछ कम।  जिनकी राजनीती में अधिक रूचि होती है वे सरकार की नीतियों और निर्णयों Policies and Decisions को अभिक प्रभावित करने का प्रयास करते है।  

13.राजनीतिक व्यवस्थाओं  मिश्रित स्वरुप Mixed nature of political systems

राजनीतिक व्यवस्थाओं  मिश्रित स्वरुप Mixed nature of political systems in Hindi-  इसका अर्थ है कि प्रत्येक व्यवस्था में परम्परागत और आधुनिक Traditional and Modern दोनों प्रकार की संस्थाएं पाई जाती है।  

14.राजनीतिक व्यवस्था की विविधता Multi functionality of political system

राजनीतिक व्यवस्था की विविधता Multi functionality of political system in Hindi- प्रत्येक व्यवस्था में अनेक संस्थाएं Organizations होती है।  इन संस्थाओं व्दारा विभिन्न कार्य संपन्न  जाते है।  जैसे कि कार्यपालिका कानूनों Executive Laws को लागू करने के अतिरिक्त विधि निर्माण में भी सहायता करती है। 

भारतीय राजनीतिक व्यवस्था के सन्दर्भ में राजनीतिक व्यवस्था Political system in the context of Indian political system

प्रत्येक देश की राजनीतिक -व्यवस्था Political System की अपनी बिशेषताएँ होती है।  आज कोई भी ऐसा देश नहीं है जी आत्म निर्भर हो।  इसलिए राज्यों में सम्बन्ध स्थापित होते है और इसी के कारण एक राज्य की राजनीतिक व्यवस्था का दूसरे राज्य की राजनीतिक व्यवस्था पर प्रभाव पड़ता है।  भारत  के सन्दर्भ में भी यह बात कही जा सकती है।  भारत अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं International organizations का सदस्य है।   संयुक्त राष्ट्र संघ United Nations के नियमो का उसे पालन करना पड़ता है। भारत गट निरपेक्ष आंदोलन Non-aligned Movement,एशिया क्षेत्रीय संगठन और राष्ट्रमण्डल Commonwealth से जुड़ा हुआ है। 

यह भी पढ़ें –

भारत को अपनी नीतियों का निर्माण करते समय इन अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के सिंद्धान्तो को भी ध्यान में रखना पड़ता है।  भारत में विभिन्न भाषाओँ , जातियों ,धर्मों  के लोग रहते है।  देश में विभिन्न आर्थिक , सामाजिक , सांस्कृतिक तथा अन्य उप – व्यवस्थाएं है।  एक उप व्यवस्था में परिवर्तन आने से दूसरी उप व्यवस्थाओं पर भी इसका प्रभाव पड़ता है।  भारत की राजनीतिक -व्यवस्था Political System को दोनों तरह के कार्य -निवेश तथा निर्गत कार्य Output Task करने पड़ते है।  

 राजनीतिक व्यवस्था के कार्य Function of Political System

राजनीतिक -व्यवस्था के कार्यों की व्याख्या मुख्य रूप से डेविड ईस्टर्न व आमंड व्दारा की गयी है।  कार्यों को मुख्य रूप से दो भागो में बांटा गया है – निवेश कार्य और निकास कार्य Entry operations and exit operations

यह भी पढ़ें –

 निवेश कार्य Entry operations of Political System in Hindi

राजनीतिक समाजीकरण और भर्ती Political Socialization and recruitment

राजनीतिक समाजीकरण और भर्ती Political Socialization and recruitment in Hindi- निवेश कार्य में पहला कार्य राजनीतिक समाजीकरण Political socialization व भर्ती Recruitment है। राजनीतिक -व्यवस्था Political System की सफलता के लिए राजनीतिक समाजीकरण आवश्यक है।  जैसे की प्रत्येक समाज की अपनी अलग अलग संस्कृति होती है जो उसे सेष मानव समूहों से अलग करती है और इसमें मानव समूह के व्यवहार करने के तरीके Methods,मान्यताएं Conventions, विश्वास Beliefs, कर्तव्य Duties, भौतिक उन्नति Material Progress आदि सभी बातें आती है। 

राजीनीतिक संस्कृति को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य राजनीतिक समाजीकरण व्दारा किया जाता है।  यह एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है।  समाजीकरण Socialization का कार्य राजनीतिक भर्ती Political Recruitment करना भी है।  राजनीतिक भर्ती वह प्रक्रिया है जिसमे लोगो को विभिन्न भूमिकाएं व कार्य करने के लिया लिया जाता है।  

हित स्पष्टीकरण Interest Clarification

हित स्पष्टीकरण Interest Clarification in Hindi– यह राजनीतिक -व्यवस्था Political System का दूसरा बड़ा कार्य है।  प्रत्येक समाज के लोगो में विभिन्न उदेश्य ,हित व मांगे होती है और लोगो की यह इच्छा भी होती है कि राजनीतिक व्यवस्था व्दारा नियम भी उनकी मांगो ,उदेश्यों व हितों के अनुकूल बनाया जाएँ।  अंत : हित स्पष्टीकरण वह प्रक्रिया है जिसके व्दारा व्यक्तियों की मांगो को स्पष्ट किया जाता है और उन्हें निर्णयकर्ताओं Decision-makers के समक्ष मांगे प्रस्तुत करने के लिए तैयार किया जाता है।  आमंड ने इसके रूपों को चार भागो में बांटा है – 

यह भी पढ़ें –

संस्थागत हित समूह Institutional interest groups

संस्थागत हित समूह Institutional interest groups meaning in Hindi- इसमें विधानपालिका Legislature तथा कार्यपालिका Executive, राजनीतिक दलों Political Parties, अधिकारी वर्ग Official Class व सेनाओं का समावेश Inclusion होता है।  

संघात्मक हित समूह Associational Interest groups

संघात्मक हित समूह Associational Interest groups meaning in Hindi–  कई व्यवस्थाओं में हित स्पष्टीकरण का कार्य संघात्मक हित समूहों व्दारा संपन्न किया जाता है।  व्यवसाय संघ Business Associations, नागरिक संघ Civic Associations, मजदूर संघ Labour Associations, व्यापारिक संघTrade Associations आदि को संघात्मक हित समूह कहा जाता है।  

असंघात्मक हित समूह Non -Associational interest groups

असंघात्मक हित समूह Non -Associational interest groups meaning in Hind–  इसमें परिवार ,जातिगत समूह ,वंश समूह , धार्मिक समूह को शामिल किया जाता है।  ऐसे समूह असंगठित Unorganized होती है।  

यह भी पढ़ें-

अनियमित हित समूह  Anomalous interest groups

अनियमित हित समूह Anomalous interest groups in Hindi- इस श्रेणी में प्रदर्शन , विरोध , मार्च , दंगे फसाद , बंद , हड़तालें एवं आंदोलन को शामिल किया जाता है।  

हित समूहीकरण Interest Aggregation

हित समूहीकरण Interest Aggregation meaning in Hindi- हित समूहीकरण राजनीतिक -व्यवस्था Political System का तीसरा कार्य है।  यह  प्रक्रिया  हित स्पष्टीकरण के बाद आरंभ होती है।  हित स्पष्टीकरण यदि लोगो के हितों , मांगो और उदेश्यों को स्पष्ट करने का कार्य करती है तो हिट स्पष्टीकरण उन्ही हितों ,मांगो का समूहीकरण करता है।  हित समूहीकरण Grouping भिन्न भिन्न प्रकार के हितों को एकत्रित करके उनमे तालमेल स्थापित करने और उसके आधार पर नीतियों का निर्माण करने की प्रक्रिया है।  मुख्य रूप से हित समूहीकरण का कार्य राजनीतिक दलों व्दारा किया जाता है।  

राजनीतिक संचार Political Communication

राजनीतिक संचार Political Communication meaning in Hindi– ये संचार वे साधन है जिनसे राजनीतिक -व्यवस्था Political System राजनीति   के विभिन्न पहलुओं पर आवश्यक सूचनाएं प्राप्त करती है तथा बाद में निर्णय  लेने के लिए इनका प्रयोग किया जाता है।  जन संचार Mass Communication के साधनो में रेडियो , टेलीविजन , समाचार पत्र , तथा पत्रिकाएँ शामिल है।  

 निकास कार्य  Exit operations of Political System in Hindi

नियम निर्माण का कार्य Function of rule making

नियम निर्माण का कार्य Function of rule making in Hindi- आधुनिक समाज में कानून निर्माण करने वाली संस्था है जिसे विधानपालिका Legislatureका नाम दिया गया है।  नियम निर्माण का सम्बन्ध प्रशासन की विधानमण्डलीय Legislative शाखा से है।  

नियम लागू करने का कार्य Function of rule application

नियम लागू करने का कार्य Function of rule application in Hindi- नियमो को प्रभावशाली ढंग से लागू किया जाना राजनीतिक व्यवस्था की क्षमता को बढ़ाता है और निश्चित उदेश्यों को प्राप्त करने में सहायता करता है।  

नियमो के निपटारे का कार्य Function of rule adjudication

नियमो के निपटारे का कार्य Function of rule adjudication in Hindi- प्रत्येक समाज में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते है जो नियमो की अवहेलना करते है।  इस प्रकार राजनीतिक -व्यवस्था Political System व्दारा नियम निर्माण करते समय कुछ प्रतिबंधों को भी निश्चित किया जाता है ताकि नियमो की अवहेलना Disregard को रोका जा सके।  

यह भी पढ़ें –

राजनीतिक व्यवस्था के दोष Defects of the Political System in Hindi

राजनीतिक -व्यवस्था Political System के समर्थक अपनी विचारधारा में स्पष्ट नहीं है।  कभी वे राजनीतिक व्यवस्था को समाज का एक भाग मानकर उसका अध्ययन समाज Society के सन्दर्भ में करना चाहते हैं तो कभी इसे समाज से अलग मानकर कहते है  कि इसका अध्ययन समाज के बिना किया जा सकता है।  समाज से बिना राजनीतिक व्यवस्था का अध्ययन असंभव है।  इसकी अन्य त्रुटि Error यह है की इसमें अमेरिकी विचारको ने अपने विचार प्रगट करने के लिए कठिन शब्दों का प्रयोग किया है।  

FAQs About Political System Meaning, Elements and Characteristics in Hindi

प्रश्न 1. राजनीतिक प्रणाली ( व्यवस्था ) से क्या तात्पर्य हैं ? What is meant by a political system in Hindi?

राजनीतिक -व्यवस्था Political System दो शब्दों राजनीतिक व व्यवस्था को मिलाकर बनती है। ‘राजनीतिक’  समस्त राजनीतिक क्रियाओं का नाम है।  राजनीतिक क्रियाओं के अंतर्गत सभी क्रियाएं आती हैं जिनमे कम या अधिक मात्रा में शक्ति ,प्रभाव , सत्ता उपस्थित होती है। व्यवस्था शब्द अंत : क्रियाओं का समूह है।  एक व्यवस्था संगठित होनी चाहियें और उसके अंगो में सम्बन्ध हो।  राजनीतिक -व्यवस्था समाज में कानूनी व्यवस्था रखने और समाज में परिवर्तन लाने वाली व्यवस्था है.

प्रश्न 2. राजनीतिक प्रणाली का क्या अर्थ हैं ? What is the meaning of a political system in Hindi?

राजनीतिक प्रणाली जिसे राजनीतिक व्यवस्था के नाम से जाना जाता हैं। यह राजनीति शास्त्र के अध्ययन में एक महत्वपूर्ण अवधारणा हैं। राजनीतिक -व्यवस्था का सम्बन्ध उन सभी कार्यों व क्रियाओं से है जो निर्णय करने तथा उन्हें लागू करने में सहायता करते हैं। व्यवस्था शब्द अंत : क्रियाओं का समूह है।  एक व्यवस्था संगठित होनी चाहियें और उसके अंगो में सम्बन्ध हो।  राजनीतिक -व्यवस्था समाज में कानूनी व्यवस्था रखने और समाज में परिवर्तन लाने वाली व्यवस्था है.राजनीतिक -व्यवस्था में औपचारिक और अनौपचारिक संगठन शामिल हैं।

प्रश्न 3. राजनीतिक शब्द का क्या अर्थ हैं ? What is the meaning of the word ‘political’ in Hindi?

 ‘राजनीतिक’  समस्त राजनीतिक क्रियाओं का नाम है।  राजनीतिक क्रियाओं के अंतर्गत सभी क्रियाएं आती हैं जिनमे कम या अधिक मात्रा में शक्ति ,प्रभाव , सत्ता उपस्थित होती है।  किसी भी संस्था को राजनीतिक तभी माना जा सकता है यदि उसके आदेशों का सभी पालन करें।  इस सन्दर्भ में आमंड तथा पॉवेल   का कथन है – राजनीती क़ानूनी शारीरिक बलात शक्ति है।  अंत : राजनीती का सम्बन्ध शक्ति , सत्ता और शासन के साथ है। 

प्रश्न 4. व्यवस्था शब्द का क्या अर्थ हैं ? What is the meaning of the system/arrangement in Hindi?

व्यवस्था शब्द अंत : क्रियाओं का समूह है। व्यवस्था एक इकाई है जो कई भागों से मिलकर बनती हैं। एक व्यवस्था संगठित होनी चाहियें और उसके अंगो में सम्बन्ध हो। आमंड तथा पॉवेल के अनुसार – “एक व्यवस्था से अभिप्राय भागों की परस्पर निर्भरता तथा इसके वातावरण के मध्य किसी प्रकार की सीमा न होने से है ।” यदि व्यवस्था के किसी भाग में कोई भी परिवर्तन होता है तो वह समूची प्रणाली को प्रभावित करता है।  उद्देश्य के आधार पर व्यवस्थाओं का वर्गीकरण किया जा सकता है जैसे कि राजनीतिक प्रणाली , आर्थिक प्रणाली एवं सामाजिक प्रणाली।  

प्रश्न 5. राजनीतिक -व्यवस्था की कोई चार परिभाषाएँ दीजिये। Provide four definitions of a political system in Hindi.

1 ) डेविड ईस्टर्न David Easton: राजनीतिक व्यवस्था समाज में अंत: क्रियाओं की वह व्यवस्था है जिसके व्दारा मूल्यों की बंधनकारी एवं सत्ता संपन्न व्यवस्था की जाती है और लागू की जाती है।
2 ) रॉबर्ट डहल Robert Dahl: राजनीतिक व्यवस्था मानवीय सम्बन्धों का एक ऐसा स्थिर नमूना है जिसमे पर्याप्त मात्रा में शक्ति, शासन व सत्ता सम्मिलित है।
3 ) पलैनो तथा रिग्स Palano and Riggs: राजनीतिक व्यवस्था का अर्थ मानवीय सम्बन्धो के उस नमूने से है जिसके व्दारा समाज के लिए सत्तावादी निर्णय लिए जाते हैं।
4 )आमंड तथा कोलमैन Almond and Coleman: राजनीतिक व्यवस्था समाज में कानूनी व्यवस्था रखने और समाज में परिवर्तन लाने वाली व्यवस्था है।

प्रश्न 6. राजनीतिक -व्यवस्था की कोई पांच विशेषताएं बताये ।
State any five characteristics of a political system in Hindi.

1 ) राजनीतिक व्यवस्था की सम्पूर्णता ( Completeness of political system ) – राजनीतिक प्रणाली में वे सारी क्रियाएं परस्पर सम्बंधित है जो कि शारीरिक दण्ड देने की शक्ति को किसी भी रूप में प्रभावित करती है।
2 ) मानवीय सम्बन्ध ( Human relations )- राज्य के लिए जनसंख्या जरुरी तत्व होता है।  इसी प्रकार राजनीतिक व्यवस्था बिना जनसंख्या अर्थात मानवीय सम्बन्धो के बिना नहीं की सकती लेकिन इसमें सभी प्रकार के मानवीय सम्बन्धो को शामिल नहीं किया जा सकता।
3 ) पारस्परिक निर्भरता ( Interdependence ) –  इसमें सभी अंत : क्रियाएँ और सभी भाग एक दूसरे पर निर्भर करते है।  जैसे यदि किसी राजनीतिक दल के ढांचे में परिवर्तन आता तो उसका प्रभाव दूसरे दलों के ढांचे पर भी पड़ता है।  
4 ) वैधता की प्राप्ति  ( Acquisition of legitimacy ) –  वैधता इसकी एक अन्य विशेषता है।  यह गुण राजनीतिक व्यवस्था को स्थिरता प्रदान करता है।  वैधता प्राप्त करने से शक्ति सत्ता का रूप धारण कर लेता है।  
5 ) अनुकूलता ( Adaptability ) – राजनीतिक व्यवस्था में अनुकूलता का गुण होता है।  इसका अर्थ है की राजनीतिक व्यवस्था में समय और परिस्तिथि के अनुसार ढल जाने की योग्यता होती है। 

प्रश्न 7. राजनीतिक संरचनाओं की सर्वव्यापकता का क्या अर्थ हैं ? What is the meaning of the ubiquity of political structures in Hindi?

राजनीतिक संरचनाओं की सर्वव्यापकता ( Universality of political structures ) –  प्रत्येक राजनीतिक व्यवस्था में राजनीतिक संरचनाएँ होती हैं और इन्ही के व्दारा राजनीतिक क्रियाओं को संपन्न किया जाता है। राजनीतिक संस्था का प्रत्येक अंग एक ही कार्य नहीं करता अपितु एक से अधिक कार्य करता हैं ; जैसे की विधानपालिका कानून निर्माण कार्य के साथ -साथ प्रशासनिक और न्यायिक कार्य भी करती हैं। इसी तरह कार्यपालिका कानून के लागू करने के अतिरिक्त विधि – निर्माण में भी सहायता करती हैं। न्यायपालिका भी कार्यपालिका व विधानपालिका सम्बन्धी कार्य सम्पन्न करती हैं।

प्रश्न 8. राजनीतिक व्यवस्था के कार्यों का संक्षिप्त वर्णन करो। Provide a brief description of the functions of the political system in Hindi.

राजनीतिक व्यवस्था के कार्यों को मुख्य रूप से दो भागो में बांटा गया है – निवेश कार्य और निकास कार्य 
निवेश कार्य (Entry Activities) – समाज में कई प्रकार की मांगे उत्पन्न होती रहती है। इन्हीं माँगों को निवेश कहा जाता हैं। ये मांगे व्यक्तियों , राजनीतिक दलों एवं दबाव समूहों व्दारा प्रस्तुत की जाती हैं।
निकास कार्य (Exit Activities)- समाज व्दारा प्रस्तुत मांगों को निवेश कहा जाता हैं और उन मांगों को पूरा किये जाने के लिए किए गए प्रयत्नों को निकास कहा जाता हैं। इस प्रकार निकास कार्य राजनीतिक व्यवस्था की विभिन्न गतिविधियों का परिणाम होतें हैं।

प्रश्न 9. राजनीतिक व्यवस्था के तीन निवेश कार्य बताओं। State the three input functions of a political system in Hindi.

1 ) राजनीतिक समाजीकरण और भर्ती ( Political Socialization and recruitment )- निवेश कार्य में पहला कार्य राजनीतिक समाजीकरण व भर्ती है।  राजनीतिक -व्यवस्था Political System की सफलता के लिए राजनीतिक समाजीकरण आवश्यक है।  जैसे की प्रत्येक समाज की अपनी अलग अलग संस्कृति होती है जो उसे सेष मानव समूहों से अलग करती है और इसमें मानव समूह के व्यवहार करने के तरीके ,मान्यताएं , विश्वास , कर्तव्य , भौतिक उन्नति आदि सभी बातें आती है।  राजीनीतिक संस्कृति को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य राजनीतिक समाजीकरण व्दारा किया जाता है।  यह एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है।
2 ) हित स्पष्टीकरण ( Interest Clarification )– यह राजनीतिक -व्यवस्था Political System का दूसरा बड़ा कार्य है।  प्रत्येक समाज के लोगो में विभिन्न उदेश्य ,हित व मांगे होती है और लोगो की यह इच्छा भी होती है कि राजनीतिक व्यवस्था व्दारा नियम भी उनकी मांगो ,उदेश्यों व हितों के अनुकूल बनाया जाएँ।
3 ) राजनीतिक संचार ( Political Communication )  – ये संचार वे साधन है जिनसे राजनीतिक -व्यवस्था Political System राजनीति   के विभिन्न पहलुओं पर आवश्यक सूचनाएं प्राप्त करती है तथा बाद में निर्णय  लेने के लिए इनका प्रयोग किया जाता है।  जन संचार के साधनो में रेडियो , टेलीविजन , समाचार पत्र , तथा पत्रिकाएँ शामिल है।  

प्रश्न 10. राजनीतिक व्यवस्था के तीन निकास कार्य बताओं। State three output functions of a political system in Hindi.

1 ) नियम निर्माण का कार्य ( Function of rule making ) – आधुनिक समाज में कानून निर्माण करने वाली संस्था है जिसे विधानपालिका का नाम दिया गया है।  नियम निर्माण का सम्बन्ध प्रशासन की विधानमण्डलीय शाखा से है।  
2 ) नियम लागू करने का कार्य ( Function of rule application ) – नियमो को प्रभावशाली ढंग से लागू किया जाना राजनीतिक व्यवस्था की क्षमता को बढ़ाता है और निश्चित उदेश्यों को प्राप्त करने में सहायता करता है।  
3 ) नियमो के निपटारे का कार्य ( Function of rule adjudication ) – प्रत्येक समाज में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते है जो नियमो की अवहेलना करते है।  इस प्रकार राजनीतिक -व्यवस्था व्दारा नियम निर्माण करते समय कुछ प्रतिबंधों को भी निश्चित किया जाता है ताकि नियमो की अवहेलना को रोका जा सके।  

और पढ़ें-