Bureaucracy नौकरशाही किसी भी बड़े संगठन लोक या निजी में प्रशासनिक ढांचा है। आदर्श रूप में नौकरशाही की विशेषता को पदसोपान प्राधिकार के संबंध द्वारा परिभाषित सक्षमता के दायरे द्वारा, अवैयक्तिक नियम ,योग्यता द्वारा भर्ती और निश्चित वेतन By the scope of competence, impersonal rules, recruitment based on merit, and fixed salary के गुणों द्वारा पहचाना जा सकता है।
इसका लक्ष्य तर्क संगता, कुशलता और व्यवसायिकता प्राप्त Goal is to achieve logic, efficiency, and professionalism करना है। किस देश की स्थाई लोक सेवाएं नौकरशाही के नाम से जानी जाती है, जिनके जन्म का समय फ्रांस की 18वीं सदी हो सकता है।
| Facebook Page | Follow Us Now |
| YouTube Channel | Subscribe Now |
आइए विस्तारपूर्वक नौकरशाही के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं –
नौकरशाही का अर्थ Meaning of Bureaucracy in Hindi
नौकरशाही शब्द फ्रांसीसी भाषा के शब्द ‘ब्यूरो’ से बना है जो कि 18वीं शताब्दी में पक्ष पश्चिमी यूरोप में प्रयोग किया गया। यह शब्द लिखने के मेज के संबंध में नहीं बल्कि किसी भी कार्यालय में जहां सरकारी कार्य किया जाता है में भी प्रयोग किया जाता है।
फ्रांसीसी अर्थ के अनुसार ब्यूरो शब्द का अर्थ डेस्क या वह कपड़ा जो फ्रांसीसी सरकार के अफसरों के मेजों को ढांपने के लिए किया जाता है। नौकरशाही शब्द विशेष रूप से 1789 में हुए फ्रांसीसी क्रांति के कारण आया और इसका प्रयोग दूसरे देशों में भी किया जाने लगा।
तकनीकी रूप में नौकरशाही शब्द का प्रयोग दो अलग-अलग प्रकार से किया जाता है। विलोबी Vilobi के अनुसार विस्तृत अर्थ में यह एक सेवीवर्ग प्रणाली है जिसके द्वारा कर्मचारियों को विभिन्न वर्गीय पदसोपान जैसे सेक्शन, डिवीज़न, ब्यूरो तथा विभाग में बांटा जाता है। संकुचित narrow अर्थ में यह सरकारी कर्मचारियों के संगठन की पदसोपान प्रणाली Hierarchy system हैं जिस पर बाहरी प्रभावी लोक नियंत्रण संभव नहीं ।
यह भी पढ़े –
- Personnel Administration : अर्थ ,विशेषताएँ और उदेश्य
- Personnel Administration : कार्मिक प्रशासन के मौलिक सिद्धांत
नौकरशाही की परिभाषाएं Bureaucracy Definitions in Hindi
इंसाइक्लोपीडिया ब्रिटैनिका ( Encyclopaedia Britannica ) के अनुसार नौकरशाही का अर्थ है प्रशासनिक शक्ति का विभागों में केंद्रित होना तथा राज्य के हस्तक्षेप के क्षेत्र के बाहर के मामलों में अधिकारियों द्वारा अनुचित हस्तक्षेप है।
फिफनर ( Pfiffner ) के अनुसार नौकरशाही कार्यों तथा व्यक्तियों के व्यवस्थित संगठन का स्वरुप है जो सामूहिक उद्देश्यों की प्राप्ति अत्याधिक प्रभावशाली ढंग से कर सकता है।
बाटा के डे ( Bata K. Dey ) अनुसार नौकरशाही एक सर्वव्यापक तथ्य है, जो प्रगतिशील और गैर प्रगतिशील प्रशासन में ,विकसित और विकासशील समाज में जो कि चाहे राष्ट्रपति प्रणाली, संसदीय, पूंजीवाद, समाजवाद या कोई और रूप हों में भूमिका निभाता है ।
Webster’s third International Cambridge Dictionary – के अनुसार नौकरशाही नियमानुसार प्रशासन , कार्य के विशिष्टीकरण , कार्यलय में योग्यता के उद्देश्य , कार्य के अनुसार निश्चित नियम और प्राधिकार के पदसोपान की विशेषताओं को दर्शाती हैं ।
The Dictionary of Social Sciences – के अनुसार नौकरशाही एक ऐसा प्रकार है जो संगठन की विशेषता को इस तरह दर्शाता है जिसमें निर्णय लेने में तर्कसंगकता,सामाजिक संबंधों में अव्यक्तिकता, कार्य में नैत्यकता और सत्ता का केंद्रीकरण होता है।
यह भी पढ़े –
- Personnel Administration : अर्थ ,विशेषताएँ और उदेश्य
- Personnel Administration : कार्मिक प्रशासन के मौलिक सिद्धांत
मैक्स वैबर ( Max Weber ) के अनुसार नौकरशाही प्रशासन की वह व्यवस्था है जिसमें विशेषज्ञता ,निष्पक्षता तथा मानवीयता की अनुपस्थिति इसकी विशेषताएं है।
हेरोल्ड जे लास्की ( Harold J. Laski ) – के अनुसार नौकरशाही शब्द का प्रयोग सरकार की एक ऐसी व्यवस्था के लिए करते हैं जिसका नियंत्रण पूरी तरह अधिकारियों के हाथ में है जिससे साधारण नागरिकों की स्वतंत्रताएं खतरे में पड़ सकती है।
कार्ल जे.फ्रेडरिक ( Carl J. Friederick ) के शब्दों में नौकरशाही पदसोपान, कार्यों में विशिष्टकरण तथा उच्च स्तरीय क्षमता से युक्त संगठन है जिसमें वृत्तिभोगियों को कार्य करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है।
पॉल.एच. एपलबी ( Paul.H.Appleby ) के अनुसार नौकरशाही तकनीकी वर्ग के व्यक्तियों की श्रेणी है जो पदसोपानिक रूप में संगठित है और निष्पक्ष रुप से राज्य की सेवा करती है।
पीटर एम. ब्लाउ ( Peter M.Blau ) के अनुसार नौकरशाही यह एक ऐसा संगठन है जिसे बहुत सारे व्यक्तियों के कार्यों में व्यवस्थित रूप से तालमेल पैदा करके बड़े पैमाने पर प्रशासनिक कार्यों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया हो। ब्लाउ का विश्वास है कि नौकरशाही किसी संगठन के प्रशासन में कार्यकुशलता लाती हैं ।
यह भी पढ़े –
- Comparative Politics : तुलनात्मक राजनीति की प्रकृति
- Comparative Politics: तुलनात्मक शासन तथा तुलनात्मक राजनीति में अंतर
नौकरशाही के प्रकार Types of Bureaucracy in Hindi
नौकरशाही वातावरण द्वारा प्रभावित होती है जिसमें सामाजिक ,सांस्कृतिक ,आर्थिक और राजनीतिक तत्व होते हैं। इतिहास के अलग-अलग समय में नौकरशाही का निर्माण सामाजिक-राजनीतिक ढांचे द्वारा प्रभावित होता था। Morstein Marx के अनुसार नौकरशाही के चार प्रकार निम्नलिखित हैं –
संरक्षक नौकरशाही Guardian Bureaucracy
संरक्षक नौकरशाही Guardian Bureaucracy in Hindi – प्लेटो के संरक्षक वर्ग ने मार्क्स को प्रभावित किया है । प्लेटो की अवधारणा में दार्शनिक राजा संरक्षक नौकरशाही का उदाहरण है। इन संरक्षको का चयन शिक्षा के आधार पर होता था और इन्हें न्याय और सामुदायिक कल्याण का अभिरक्षक माना जाता था।
इस प्रकार की नौकरशाही में चीन में 960ई.( 960 A.D ) से पहले लागू हुई और रूस में 1640 ई. से 1740 ई. के बीच में हुई । इस प्रकार की नौकरशाही अपने आपको लोकहित का अभिरक्षक मानती थी परंतु दूसरी ओर लोगों के विचारों की ओर अधिकारयुक्त और अनुत्तरदायी होती हैं ।
संरक्षक नौकरशाही से मनोबल की दृढ़ता के विकास की उम्मीद थी और जो कि लोगों को नेक रास्ते पर चलाने के लिए अपना प्रभाव का प्रयोग कर सके। संरक्षक नौकरशाही का निरंकुश व्यवहार उसे परंपरावादी व रूढ़िवादी बनाता है। वह राजनीतिक समस्याओं व सामूहिक मामलों से दूर हो जाती है।
यह भी पढ़े –
- India-China: भारत-चीन संबंध इतिहास से वर्तमान तक
- India-SriLanka : भारत-श्रीलंका सम्बन्ध इतिहास से वर्तमान तक
जातीय नौकरशाही Caste Bureaucracy
जातीय नौकरशाही Caste Bureaucracy in Hindi – आमतौर पर अल्पजनाधिपत्य Oligarchical राजनैतिक रांची में होती है। इसमें भर्ती केवल 1 वर्ग के लिए होती है। इसका अर्थ है केवल उच्च वर्ग और जातियों वाले लोग ही सरकारी अधिकारी बनाए जातें हैं ।
उदाहरण के लिए जैसे इंग्लैंड लोक सेवाओं के पद में प्रतिष्ठित वर्ग को मुख्य मानते हैं। इसी तरह प्राचीन भारत में भी केवल क्षत्रियों एवं ब्राह्मणों को ही यह अवसर प्राप्त होता था। बहुत सारे समाजशास्त्री सरकारों Sociologists governments द्वारा विचारे गए सामाजिक सुधारों के रास्ते में वैभवशाली लोकसेवा को बाधा मानते हैं।
संरक्षक प्राप्त नौकरशाही Patronage Bureaucracy
संरक्षक प्राप्त नौकरशाही Patronage Bureaucracy in Hindi – संरक्षण प्राप्त नौकरशाही में सरकारी पद व्यक्तिगत कृपा या राजनीतिक पुरस्कार के रूप में प्रदान होता है। किस प्रकार की नौकरशाही को लूट प्रणाली कहा जाता है। लूट प्रणाली संयुक्त राज्य अमेरिका में नौकरशाही का प्रकार है जहां हर प्रशासन संघीय कर्मचारियों को रखने और निकालने में स्वतंत्र है।
ग्रेट ब्रिटेन में 19वीं सदी से पहले यहां इन लोक सेवाओं में अमीरों को लाभ प्रदान करने के लिए प्रयुक्त किया जाता था। परंतु संरक्षण नौकरशाही की निंदा की गई क्योंकि इसमें अयोग्यता, अनुशासनहीनता, छुपा हुआ लालच, सेवा भावना Incompetence, indiscipline, hidden greed, sense of service का अभाव पाया गया।
यह भी पढ़ें –
- Political System: राजनीतिक व्यवस्था के प्रकार -वर्गीकरण
- Political System: राजनीतिक व्यवस्था की त्रुटियां-दोष
योग्यता पर आधारित नौकरशाही Merit Bureaucracy
योग्यता पर आधारित नौकरशाही What is Merit Bureaucracy in Hindi – जब लोक सेवाओ में नियुक्ति योग्यता के आधार पर निष्पक्ष परीक्षा द्वारा होती है उसे योग्यता पर आधारित नौकरशाही कहा जाता है। यह नौकरशाही ऊपर लिखित नौकरशाही के प्रकारों से ज्यादा उत्तरदाई होती है। इस नौकरशाही में भर्ती लक्ष्यों पर आधारित योग्यताओं के आधार पर होती है।
चयन के बाद स्थिरता और दर्जा मुख्य तौर पर यकीनी होतें हैं । आधुनिक युग में यह नौकरशाही प्रशासनिक ढांचे में राजनीति पर कंट्रोल करने में पूरी तरह महत्वपूर्ण रही है जो कि नौकरशाही के और प्रकारों में नहीं है। प्रशासनिक व्यवहार में तर्कसंगता के कारण यह नौकरशाही दूसरी प्रकारों से ज्यादा लाभदायक है।
संक्षेप में, नौकरशाही प्रशासन का एक ऐसा ढांचा है जहां कार्यों का विशिष्टकरण, कार्यस्थल के लिए योग्यता के उद्देश्य ,कार्य करने के लिए बनाए गए निश्चित नियम और पदसोपान की सत्ता और शक्तियों का व्यवस्थापन होता है।
नौकरशाही शब्द का प्रयोग अलग-अलग अर्थों में किया जाता है। हम इस शब्द का प्रयोग एक सरकार एक संगठन एक आदर्श रूप एक तर्कसंगत ढांचा जो संगठन में कार्य करने के लिए प्रयुक्त होता है और संगठन की बीमारी के रूप में करते हैं।
यह भी पढ़े –
- Political Culture: राजनीतिक संस्कृति का अर्थ | परिभाषाएँ
- Political Culture : राजनीतिक संस्कृति की 12 विशेषताएं
FAQs About the Meaning, Definitions and Types of Bureaucracy
प्रश्न-1.नौकरशाही का अर्थ समझाएँ। Explain the meaning of bureaucracy in Hindi.
उत्तर- नौकरशाही शब्द फ्रांसीसी भाषा के शब्द ‘ब्यूरो’ से बना है जो कि 18वीं शताब्दी में पक्ष पश्चिमी यूरोप में प्रयोग किया गया। फ्रांसीसी अर्थ के अनुसार ब्यूरो शब्द का अर्थ डेस्क या वह कपड़ा जो फ्रांसीसी सरकार के अफसरों के मेजों को ढांपने के लिए किया जाता है। नौकरशाही शब्द विशेष रूप से 1789 में हुए फ्रांसीसी क्रांति के कारण आया और इसका प्रयोग दूसरे देशों में भी किया जाने लगा।
प्रश्न-2.नौकरशाही की तीन परिभाषाएं। Three definitions of bureaucracy in Hindi.
उत्तर- 1.इंसाइक्लोपीडिया ब्रिटैनिका ( Encyclopaedia Britannica ) के अनुसार नौकरशाही का अर्थ है प्रशासनिक शक्ति का विभागों में केंद्रित होना तथा राज्य के हस्तक्षेप के क्षेत्र के बाहर के मामलों में अधिकारियों द्वारा अनुचित हस्तक्षेप है।
2.फिफनर ( Pfiffner ) के अनुसार नौकरशाही कार्यों तथा व्यक्तियों के व्यवस्थित संगठन का स्वरुप है जो सामूहिक उद्देश्यों की प्राप्ति अत्याधिक प्रभावशाली ढंग से कर सकता है।
3.बाटा के डे ( Bata K.Dey ) अनुसार नौकरशाही एक सर्वव्यापक तथ्य है, जो प्रगतिशील और गैर प्रगतिशील प्रशासन में ,विकसित और विकासशील समाज में जो कि चाहे राष्ट्रपति प्रणाली, संसदीय, पूंजीवाद, समाजवाद या कोई और रूप हों में भूमिका निभाता है ।
प्रश्न-3.नौकरशाही कितने प्रकार की होती हैं ? How many types of bureaucracy are there in Hindi?
उत्तर- Morstein Marx के अनुसार नौकरशाही के चार प्रकार निम्नलिखित हैं –
1.संरक्षक नौकरशाही ( Guardian Bureaucracy ) 2. जातीय नौकरशाही ( Caste Bureaucracy ) 3. संरक्षक प्राप्त नौकरशाही ( Patronage Bureaucracy ) 4. योग्यता पर आधारित नौकरशाही ( Merit Bureaucracy )
प्रश्न-4.फिफनर के अनुसार नौकरशाही की परिभाषा बताएं। Explain the definition of bureaucracy according to Finer in Hindi.
उत्तर- फिफनर ( Pfiffner ) के अनुसार नौकरशाही कार्यों तथा व्यक्तियों के व्यवस्थित संगठन का स्वरुप है जो सामूहिक उद्देश्यों की प्राप्ति अत्याधिक प्रभावशाली ढंग से कर सकता है।
प्रश्न-5.संरक्षक नौकरशाही क्या होती हैं ? What is a Guardian bureaucracy in Hindi?
उत्तर- संरक्षक नौकरशाही Guardian Bureaucracy in Hindi –प्लेटो के संरक्षक वर्ग ने मार्क्स को प्रभावित किया है । प्लेटो की अवधारणा में दार्शनिक राजा संरक्षक नौकरशाही का उदाहरण है। इन संरक्षको का चयन शिक्षा के आधार पर होता था और इन्हें न्याय और सामुदायिक कल्याण का अभिरक्षक माना जाता था।
प्रश्न-6.जातीय नौकरशाही का अर्थ क्या हैं ? What does caste-based bureaucracy mean in Hindi?
उत्तर- जातीय नौकरशाही Caste Bureaucracy In Hindi – आमतौर पर अल्पजनाधिपत्य Oligarchical राजनैतिक रांची में होती है। इसमें भर्ती केवल 1 वर्ग के लिए होती है। इसका अर्थ है केवल उच्च वर्ग और जातियों वाले लोग ही सरकारी अधिकारी बनाए जातें हैं ।
उदाहरण के लिए जैसे इंग्लैंड लोक सेवाओं के पद में प्रतिष्ठित वर्ग को मुख्य मानते हैं। इसी तरह प्राचीन भारत में भी केवल क्षत्रियों एवं ब्राह्मणों को ही यह अवसर प्राप्त होता था।
प्रश्न-7.योग्यता पर आधारित नौकरशाही क्या हैं ? What is a merit-based bureaucracy in Hindi?
उत्तर- योग्यता पर आधारित नौकरशाही Merit Bureaucracy in Hindi – जब लोक सेवाओ में नियुक्ति योग्यता के आधार पर निष्पक्ष परीक्षा द्वारा होती है उसे योग्यता पर आधारित नौकरशाही कहा जाता है। यह नौकरशाही ऊपर लिखित नौकरशाही के प्रकारों से ज्यादा उत्तरदाई होती है। इस नौकरशाही में भर्ती लक्ष्यों पर आधारित योग्यताओं के आधार पर होती है।
प्रश्न-8.संरक्षक प्राप्त नौकरशाही का मतलब समझाएं। Explain the meaning of protective bureaucracy in Hindi.
उत्तर- संरक्षक प्राप्त नौकरशाही Patronage Bureaucracy in Hindi – संरक्षण प्राप्त नौकरशाही में सरकारी पद व्यक्तिगत कृपा या राजनीतिक पुरस्कार के रूप में प्रदान होता है। किस प्रकार की नौकरशाही को लूट प्रणाली कहा जाता है। लूट प्रणाली संयुक्त राज्य अमेरिका में नौकरशाही का प्रकार है जहां हर प्रशासन संघीय कर्मचारियों को रखने और निकालने में स्वतंत्र है।
प्रश्न-9.इंसाइक्लोपीडिया ब्रिटैनिका के अनुसार नौकरशाही का अर्थ बताएं। According to the Encyclopaedia Britannica, explain the meaning of bureaucracy in Hindi.
उत्तर- इंसाइक्लोपीडिया ब्रिटैनिका Encyclopaedia Britannica के अनुसार नौकरशाही का अर्थ है प्रशासनिक शक्ति का विभागों में केंद्रित होना तथा राज्य के हस्तक्षेप के क्षेत्र के बाहर के मामलों में अधिकारियों द्वारा अनुचित हस्तक्षेप है।
प्रश्न-10.मैक्स वैबर के अनुसार नौकरशाही क्या हैं ? According to Max Weber, what is bureaucracy in Hindi?
उत्तर- मैक्स वैबर ( Max Weber ) के अनुसार नौकरशाही प्रशासन की वह व्यवस्था है जिसमें विशेषज्ञता, निष्पक्षता तथा मानवीयता की अनुपस्थिति इसकी विशेषताएं है।
और पढ़ें –
- 11 Main Feature of Parliamentary System in India [Hindi]
- 5 Main Reason For Adopt Indian Parliamentary System [Hindi]
- Parliamentary System: भारतीय संसदीय प्रणाली के 12 दोष
- Indian Parliamentary System : दोषों को दूर करने के सुझाव
- Public Administration: नवीन लोक प्रशासन की विशेषताएं | विकास | प्रबंध धारणा
- Informal Organization: अनौपचारिक संगठन विशेषताएं, महत्व

